Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जितनी भी सड़कों का निर्माण अथवा सुधारीकरण किया जाना है उनमें तेजी से कार्य को पूरा करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 7 जुलाई 2020, देहरादून(जि.सू.का.)। ‘‘सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लायें’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जितनी भी सड़कों का निर्माण अथवा सुधारीकरण किया जाना है उनमें तेजी से कार्य को पूरा करें। उन्होंने कहा कि देहरादून शहर से लगी हुई मुख्य सड़कें, रिंग रोड, इत्यादि के सम्बन्ध में जो भी प्रक्रिया अभी तक लम्बित हैं उनका तेजी से निस्तारण करें। उन्होंने वन विभाग को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण में वन विभाग के स्तर पर अनापत्ति से सम्बन्धित यदि कोई प्रकरण लम्बित हो तो उसका तेजी से निराकरण करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि हरिद्वार बाईपास रोड एवं शिमला बाईपास रोड जिनका कि चैड़ीकरण किया जाना है, उसका भी प्रस्ताव यथाशीघ्र तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाय।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कालसी-चकराता-त्यूनी , चकराता-लाखामण्डल, चकराता-नागथात-मसूरी जैसे पहाड़ी रूट पर मलवा आने से बाधित होने वाले सड़क मार्ग घण्टों के भीतर खुल जाय, इसके लिए पहले से ही अपने संसाधनों की क्षेत्र में तैनाती रखें। उन्होंने कहा कि यदि सड़क पर कोई बड़ा निर्माण कार्य ना किया जाना हो और केवल मलवा (स्लीप) हटाना भी हो तो मलबे को हटाने का कार्य तत्काल पूरा हो इसमें किसी प्रकार की हीलाहवाली नही होंनी चाहिए।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के विभिन्न डिविजनों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में ऐसी सड़कें जो विभिन्न कारणों से लम्बे समय से लम्बित पड़ी हैं जैसे विभागीय स्तर पर की जाने वाली प्रक्रिया अथवा वन विभाग की मंजूरी के चलते लटकी पड़ी हैं अथवा शासन स्तर पर प्रशासनिक अथवा अन्य स्वीकृति इत्यादि के चलते लम्बित पड़ी जितनी भी सड़के हैं उन सबका विवरण प्रस्तुत करें, ताकि उन सड़कों पर भी त्वरित संज्ञान लिया जा सके।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, डीएफओ देहरादून राजीव धीमान, सचिव एमडीडीए गिरिश चन्द्र गुणवंत, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जे.एस चैहान, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!