Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशभर में कांग्रेस राजभवन करेगी घेराव

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, देहरादून। देशभर में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आज कांग्रेस हल्‍ला बोल करेगी। उत्‍तराखंड में भी इसका असर दिखाई देगा। कांग्रेस प्रदेश संगठन शुक्रवार को राजभवन का घेराव करेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने और अग्निपथ योजना के विरोध में संघर्ष जारी रखेगी।

केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितना भी दबाव डाले, लेकिन पार्टी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है। इस कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश संगठन शुक्रवार को राजभवन का घेराव करेगा।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बातचीत में करन माहरा के निशाने पर केंद्र की मोदी सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रहे।

ईडी की नेशनल हेराल्ड मामले में कार्यवाही से नाराज माहरा ने कहा कि दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आवास को घेर रखा है।

कांग्रेस पर तरह-तरह से दबाव डाला जा रहा है, ताकि महंगाई, बेरोजगारी समेत जन सरोकारों को लेकर प्रदर्शन न करे। पूरा देश यह देख रहा है। विपक्ष की आवाज दबाने को प्रतिशोध की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भय की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने भाजपा के हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बहाने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि तिरंगे पर संघ की आस्था नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं चौपट हैं। देश में मातृ मृत्यु दर में सुधार हुआ है, जबकि उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों में ये मामले बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच कुल 798 महिलाओं ने प्रसव के दौरान या प्रसव से जुड़ी मुश्किलों के चलते दम तोड़ा। वर्ष 2016-17 में राज्य में कुल 84 मातृ मृत्यु हुईं।

2017-18 में 172, 2018-19 में 180, 2019-20 में 175 और 2020-21 में 187 महिलाओं ने बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया में जान गंवाई। स्वास्थ्य विभाग में 64 प्रतिशत महिला रोग विशेषज्ञों की कमी है। सरकारी अस्पतालों में करीब 60 प्रतिशत बाल रोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में मातृ-शिशु मृत्यु दर को रोकना बड़ी चुनौती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नौ अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में करन माहरा सम्मिलित होंगे। सात दिवसीय यात्रा नौ अगस्त को रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से प्रारंभ होगी। 10 अगस्त को बागेश्वर, 11 अगस्त को अल्मोड़ा, 12 अगस्त को हल्द्वानी, 13 अगस्त को ऊधमसिंहनगर, 14 अगस्त को हरिद्वार में निकाली जाएगी। 15 अगस्त को देहरादून में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समारोह के साथ समापन किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!