Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
अल्मोड़ाउत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस को जनकल्याण नहीं, परिवार के कल्याण के लिए चाहिए सत्ता : मुख्यमंत्री

कुमाऊँ क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों का मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत हो रहा पुनर्निर्माण : मुख्यमंत्री

कांग्रेस ने जातिवाद, भेदभाव, क्षेत्रवाद फैलाकर हिंदुओं को बाँटने का किया है काम : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, सोमेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रामलीला मैदान सोमेश्वर, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमेश्वर और उत्तराखंड की भूमि देवभूमि के साथ वीरों की भूमि है। यहां के युवा देश की सीमा में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा सोमेश्वर निवासी वीर सपूत कमल सिंह भाकुनी पिछले दिनों भारत मां की रक्षा में शहीद हुए थे। उन्होंने शहीद कमल सिंह भाकुनी को नमन किया। उन्होंने कहा सोमेश्वर क्षेत्र के लिए कई योजनाओं पर विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा सोमेश्वर क्षेत्र से ही लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी राजनीति की शुरूआत की है। फिर से अजय टम्टा को सोमेश्वर क्षेत्र से भारी मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा अजय टम्टा ने कई कार्यों को इस क्षेत्र में आगे बढाया है। उनका सोमेश्वर क्षेत्र से विशेष जुड़ाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने चारों धामों को विकसित करने का कार्य किया है। चार धाम में पिछले साल 56 लाख यात्रियों ने यात्रा की। राज्य सरकार चार धाम के तर्ज पर कुमाऊं क्षेत्र में मानसखंड मंदिर माला मिशन पर कार्य कर रही है। कुमाऊं क्षेत्र के 70 से भी अधिक मंदिरों को इसके लिए चिन्हित किया गया है। 16 मंदिरों पर कार्य शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने आदी कैलाश , पार्वती कुंड, जागेश्वर धाम में दर्शन किए थे, उसके बाद से ही इन क्षेत्रों में पर्यटको की आवाजाही बढ़ गई है। जागेश्वर धाम में भी लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर उनके उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। कश्मीर से धारा 370 का अंत किया है। देश में सी.ए.ए लागू किया। तीन तलाक का खात्मा किया गया। लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। महिलाओं को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बेहतर उत्तराखंड बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई हुई है। नकल माफियाओ का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। बिना किसी पक्षपात के योग्य, प्रतिभावान युवा सरकारी परीक्षाओं में पास हो रहे हैं। इसके साथ ही धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। राज्य की महिलाएं अपने साथ अन्य लोगों को भी रोजगार देने का कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र में विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और जनता के आशीर्वाद से आगे भी करते रहेंगे। मोदी जी के नेतृत्व में राज्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। एक ओर हम समान नागरिक संहिता लागू कर रहे हैं और दूसरी ओर कांग्रेस घोषणापत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ के नियमों को लागू और बरकरार रखने की बात करती है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की झलक दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस को जनता के परिवार की चिंता नहीं है। उन्हें अपने नेताओं के बेटे-बेटी और परिवार की चिंता है। कांग्रेस को जनकल्याण के लिए नहीं परिवार के कल्याण के लिए सत्ता हासिल करनी है। चुनाव आते ही कांग्रेस के लोग मंदिर के चक्कर लगाने लगते हैं या फिर जनेऊ धारण कर लेता हैं। पर जनता कांग्रेस के ढोंग को जानती है। कांग्रेस सनातन धर्म को गाली देती है, इनके गठबंधन के साथी सनातन को अपमानित करने का काम करते हैं। कांग्रेस के शाही राजकुमार को भगवा रंग में आतंकवाद नजर आता है और मंदिर जाने वाले लफंगे लगते हैं। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर समाज को तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस के लोगो ने हिंदुओं को आपस में लड़वाना, जातिवाद फैलाकर भेदभाव करना, उत्तर भारत – दक्षिण भारत में भेद कर क्षेत्रवाद फैलाने का भी काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा लोक सभा क्षेत्र से कांग्रेस को बुरी तरह हराकर विकसित उत्तराखंड और विकसित भारत के लिए अजय टम्टा को विजय बनाकर नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना पूर्ण योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!