Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तर-प्रदेशदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में किया चुनाव प्रचार 

कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को किया निराश : मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, कठुआ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कठुआ में जनसभा को संबोधित करने पहुँचे। जिला खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने उधमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। डॉ. जितेंद्र सिंह पर तीसरी बार भाजपा ने विश्वास जताया है। जनसभा को लेकर कठुआ, सांबा, जम्मू में अलर्ट जारी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘पहले सनातनी लोगों की आस्था से हमेशा खिलवाड़ किया गया। कांग्रेस ने हमारे आराध्यों के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर देशवासियों को निराश किया है। पहले काशी विश्वनाथ धाम विकसित हो गया है। पहले यहा संकरी गली थी। अब रोजाना 50000 लोग भी पहुंचे तो जगह की कमी नहीं होगी।’

मुख्यमंत्री ने कहा, जिस ब्रिटेन ने कई दशकों तक देश पर राज किया उस ब्रिटेन को पीछे कर हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं। बड़ी-बड़ी इमारतें यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुआ। अन्यथा पिछली सरकारों ने इन इलाकों को लावारिस छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा पर शक नहीं किया जा सकता आज तक जब भी विपदा आई है, वह देश को छोड़कर भाग निकले हैं। उन्होंने कहा कि अब देश को आगे बढ़ने का समय है। भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना होगा, ऐसी उन्होंने जनता से अपील की।

सीएम योगी बोले, ‘अब यूपी में भगवान भोलेनाथ की कावड़ यात्रा धूम धड़ाके के साथ निकाली जाती है। मैं आज यहां नहीं भारत के निर्माण के लिए पहुंचा हूं मोदी को तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बने और डॉक्टर जितेंद्र सिंह को लगातार तीसरी बार सांसद बनने के लिए आपके समक्ष आया हूं।’ सीएम योगी ने कहा, ‘चुनाव हो जाएंगे तो आप लोगों को अयोध्या आने की योजना बनानी चाहिए। अब अयोध्या आने में कोई समस्या नहीं है। जो कुछ वर्ष पहले गया होगा उसे समस्या हुई होगी। अब सब बदल गया है। अयोध्या में सुरक्षा का बेहतर वातावरण है। यूपी में कोई गड़बड़ी करता है तो हम संकोच नहीं करते हैं।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!