Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी और BJP आइटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर कांग्रेस पार्टी ने किया मुकदमा

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2022, सोमवार, रांची राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जाति, संप्रदाय की बातें करनेवालों को आड़े हाथों लिया है। चुनाव के एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और अन्य वरीय नेताओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा का इतिहास आदिवासियों को छलने का है। मोर्चा संभाला कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने। बंधु ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर चलनेवाली भाजपा कभी आदिवासियों की हितैषी नहीं हो सकती।

उन्‍होंने कहा कि झारखंड का पहला मुख्यमंत्री आदिवासी था लेकिन उसे हटाकर भाजपा ने किसको मुख्यमंत्री बनाया, सभी जानते हैं। आदिवासी समुदाय को छलने का पुराना इतिहास भाजपा का रहा है, अब कोई झांसे में नहीं आएगा। झारखंड में आदिवासियों की जमीन हड़पने के लिए भाजपा ने ही नियमों में संशोधन किया। झारखंड में आदिवासी समुदाय पर भाजपा शासन काल में ही गोलियां चलीं। चाहे गोला गोली कांड हो या फिर बड़कागांव फायरिंग का मामला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि महामहिम का पद गरिमा का पद है और इसे जाति, धर्म और समुदाय के ऊपर उठकर देखना चाहिए। यशवंत सिन्हा ने अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट देने की अपील की है। ऐसे में मुझे लगता है कि उनके पुत्र निश्चित ही अपना मत बदलेंगे। इसके साथ ही ठाकुर ने जोड़ा कि अगर एक पुत्र वोट नहीं देगा तो सैकड़ों पुत्र खड़े हैं। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस ने तमाम चुनावी वादे पूरे किए हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अशोक स्तंभ के स्वरूप में बदलाव के लिए केंद्र सरकार को देश से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. अजय कुमार के बयान को गलत तरीके से डिजिटल माध्यम से प्रचारित करने के आरोप में भाजपा आइटी सेल के अमित मालवीय, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रीति गांधी के खिलाफ स्वयं मुकदमा कराएंगे। उन्होंने इस दौरान अजय कुमार के पूरे बयान को मीडिया के सामने दिखाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!