Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
खेल-जगतराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने धोनी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2020, सोमवार। भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धौनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। इसके एक दिन बाद मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता ने उन्हें भारत रत्न देने की मांग की है। भोपाल से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने धौनी को भारत देने की मांग करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले  ‘देश के रत्न’ महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिये। धोनी खेल की दुनिया के भारत रत्न हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है। बता दें कि धौनी को राजनीति में हाथ आजमाने का भी ऑफर मिल चुका है।

भाजपा नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी धौनी को चुनाव लड़ने का ऑफर देते हुए  ट्वीट कर कहा कि एमएस धौनी क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं और किसी अन्य चीज से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्‍व करने की जो क्षमता उन्‍होंने क्रिकेट में दिखाई है, उसकी सार्वजनिक जीवन में काफी जरूरत है। उन्‍हें 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। इसके अलावा  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धौनी के लिए रांची में एक फेयरवेल मैच आयोजित करने की मांग की है।

भारत रत्न  से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। साल 2014 में उन्हें यह सम्मान मिला था। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद को भी भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग उठती रहती है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य और विज्ञान और सार्वजनिक सेवा शामिल हैं। धौनी ने 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार जीता था। इसके अलावा वह सचिन के बाद 2018 में पदम भूषण पुरस्कार जीतने वाले दूसरे क्रिकेटर थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!