Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने आज भाजपा और आर.एस.एस. पर जमकर साधा निशाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 फ़रवरी 2022, मंगलवार, इंफाल। मणिपुर में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को इंफाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला।‌ उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मणिपुर के इतिहास, संस्कृति और भाषा की रक्षा करेगी, जिसे भाजपा और आरएसएस ने कमजोर किया है।

इंफाल में जनसभा संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस मणिपुर में सम्मान के साथ नहीं बल्कि श्रेष्ठता की भावना के साथ आते हैं। दूसरी ओर, मैं विभिन्न जनजातियों, पहाड़ियों, घाटी और आप अपनी महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, ये सब सीखने के लिए विनम्रता के साथ यहां आता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा मानना है कि हर एक राज्य को अपनी भाषा, संस्कृति, इतिहास और खुद को देखने का एक समान अधिकार है। दूसरी ओर, भाजपा एक विचारधारा, एक भाषा और एक संस्कृति में विश्वास करती है। भारत इन दो विचारधाराओं के बीच एक लड़ाई का सामना कर रहा है।’

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ढेरों वादे किए, जिसमें उन्होंने मणिपुर में महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने, एमएसएमई क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, राज्य को चावल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने, सिंचाई सुविधाओं में सुधार, फूड पार्क बनाने और अधिक महिला-नियंत्रित ‘इमा बाजार’ बनाने का भी वादा किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के कुछ नेताओं को अपने आवास पर आमंत्रित कर उन्हें जूते उतारने के लिए कहा था। ‌राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा, ‘मंत्री ने इसका बचाव करते हुए कहा कि जूते उतारना उनकी संस्कृति है लेकिन मेहमानों को अपमानित करना मेरी संस्कृति नहीं है। वे हमारी संस्कृति और परंपराओं पर हमला कर रहे हैं।’

अपने जनसभा संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘आपके भविष्य को नष्ट करने के लिए ताड़ के तेल के बागानों की योजना बनाई जा रही है। इनसे सिर्फ बड़े व्यवसायों को ही फायदा होगा।’

उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए, यह भी आरोप लगाया कि COVID-19 महामारी के दौरान मणिपुर में आक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी और पूर्वोत्तर राज्य टीकाकरण में सबसे खराब प्रदर्शन करने वालों में से था। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!