Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सरकार पर बोला हल्ला

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर महानगर कांग्रेस ने गांधी पार्क के बाहर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

धरने के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह ने कहा कि आज देश का गरीब आदमी महंगाई से त्रस्त है। युवा बेरोजगारी व व्यापारी वर्ग आर्थिक मंदी झेल रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा शासन में त्रस्त हो चुका है। देश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है। देश में महिलाओं पर आए दिन अत्याचार व हत्या जैसे जघन्य अपराध थम नहीं रहे हैं।

एआइसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक अनिल शर्मा ने भी देश में महंगाई व बढ़ती बेरोजगारी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हाल ही में हैदाराबाद, बंगलुरु व बक्सर में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के बाद नृसंस हत्या से महिलाओं में भय का वातावरण है।

धरना देने वालों में सदन के उपनेता करण महरा, विधायक हरीश धामी, आदेश चौहान, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, तिलकराज बेहड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेंद्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री नवीन जोशी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा,प्रवक्ता डॉ. आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, डॉ. प्रतिमा सिंह, बलवीर रावत, नीनू सहगल, एहताद खान, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!