Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्ड

डीएवी पीजी कालेज में इन दिनों एबीवीपी व बागी गुट के बीच टकराव जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। डीएवी पीजी कालेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और बागी गुट के बीच टकराव थम नहीं रहा है। बुधवार को भी दोनों पक्षों के कार्यकर्त्‍ताओं में झड़प होते-होते बची। कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आए। एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी और गाली-गलौज की।

गनीमत रही कि पुलिस और पीएसी की मौजूदगी की वजह से नौबत मारपीट तक नहीं पहुंची। दोपहर करीब एक बजे तनाव ज्यादा बढ़ गया तो पुलिस को बागी गुट के कार्यकत्र्ताओं को कालेज परिसर से बाहर करना पड़ा।

डीएवी में एबीवीपी और उसके बागी गुट के कार्यकर्त्‍ताओं के बीच एक सप्ताह से टकराव चल रहा है। दोनों पक्षों में चार बार मारपीट हो चुकी है, जिसमें छह कार्यकत्र्ता घायल भी हुए। बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही कालेज खुला, दोनों पक्षों के कार्यकत्र्ता परिसर में जमा होने लगे।

दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पुस्तकालय भवन के आगे एबीवीपी के दयाल बिष्ट, करण घाघट, कुलदीप पंवार और बागी गुट से निवर्तमान अध्यक्ष निखिल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शुभम सिमल्टी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकत्र्ता आमने-सामने आ गए। यह देख मौके पर छात्रों की भीड़ जमा होने लगी। ऐसे में कालेज में तैनात पुलिस व पीएसी ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को अलग किय

मारपीट का लगाया आरोप

उधर, बागी गुट ने बुधवार को डीएवी पीजी कालेज के सभागार में पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान बागी गुट के नेता एवं डीएवी कालेज के पूर्व अध्यक्ष शुभम सिमल्टी, हनी सिसोदिया और सुमित कुमार ने एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री व अन्य कार्यकत्र्ताओं पर धमकाने और मारपीट करने का आरोप लगाया।

डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय सक्सेना का कहना है कि कालेज में छात्र-छात्राओं के बीच शांति बनाए रखने के लिए मुख्य नियंता डा. गोपाल क्षेत्री को अधिकृत किया गया है। अभी कालेज परीक्षा के लिए खुला है। ऐसे में छात्रों का भीड़ जुटाना कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन भी है। इस बारे में छात्रों को भी विचार करना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!