Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने किया तहसील परिसर, सब रजिस्टार कार्यालय एवं रिकार्ड कक्ष का निरीक्षण

पुलिस द्वारा आयुक्त दीपक रावत को तहसील परिसर में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने शनिवार को तहसील परिसर, सब रजिस्टार कार्यालय एवं रिकार्ड कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर पुलिस द्वारा आयुक्त दीपक रावत को तहसील परिसर में गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने तहसील परिसर में ई-स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा ऑनलाइन ई-स्टाम्प की जानकारी ली तथा निर्देश दिये आम जनता से स्टाम्प शुल्क के अलावा अनावश्यक वसूली न की जाए। आयुक्त दीपक रावत ने अरायजनवीसों द्वारा रजिस्टर में अंकन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपजिलाधिकारी को मौके पर निर्देश दिये कि अरायजनवीसों द्वारा भविष्य में रजिस्टर पर अंकन नहीं किया जाता है तो इनके लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। आयुक्त दीपक रावत ने सीलिंग, खाम, नजूल भूमि के भू अभिलेखो के निरीक्षण के साथ ही खतौनी अद्यतन व खतौनी की निर्धारित शुल्क की जानकारी ली तथा संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने तहसील परिसर में पार्किग की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही टेंडर कराने के मौके पर निर्देश दिये।

इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत द्वारा सब रजिस्टार कार्यालय का निरीक्षण के साथ ही रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम में रखे अभिलखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश सब रजिस्टार को मौके पर दिये तथा आम जनमानस के लिए शौचालय बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने रजिस्टार कार्यालय में आम जनमानस के लिए जो टोकन नम्बर दिये जाते हैं उन्हें डिस्प्ले कराने के निर्देश दिये ताकि आम जनता को मालूम चल सके उनका नम्बर नियत समय मे आ गया है। आयुक्त दीपक रावत ने अमीनों की वसूली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकारी कामकाज करवाने के लिए आने वाले लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें ताकि जनता की नजर में प्रशासन की अच्छी छवि जा सके।

निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, उप निबंधक अतुल शर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही तहसील एवं सब रजिस्टार परिसर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

पुलिस द्वारा आयुक्त दीपक रावत को तहसील परिसर में दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत ने शनिवार को तहसील परिसर, सब रजिस्टार कार्यालय एवं रिकार्ड कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर पुलिस द्वारा आयुक्त दीपक रावत को तहसील परिसर में गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने तहसील परिसर में ई-स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा ऑनलाइन ई-स्टाम्प की जानकारी ली तथा निर्देश दिये आम जनता से स्टाम्प शुल्क के अलावा अनावश्यक वसूली न की जाए। आयुक्त दीपक रावत ने अरायजनवीसों द्वारा रजिस्टर में अंकन नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उपजिलाधिकारी को मौके पर निर्देश दिये कि अरायजनवीसों द्वारा भविष्य में रजिस्टर पर अंकन नहीं किया जाता है तो इनके लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। आयुक्त दीपक रावत ने सीलिंग, खाम, नजूल भूमि के भू अभिलेखो के निरीक्षण के साथ ही खतौनी अद्यतन व खतौनी की निर्धारित शुल्क की जानकारी ली तथा संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने तहसील परिसर में पार्किग की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही टेंडर कराने के मौके पर निर्देश दिये।

इसके पश्चात आयुक्त दीपक रावत द्वारा सब रजिस्टार कार्यालय का निरीक्षण के साथ ही रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने रिकार्ड रूम में रखे अभिलखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश सब रजिस्टार को मौके पर दिये तथा आम जनमानस के लिए शौचालय बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने रजिस्टार कार्यालय में आम जनमानस के लिए जो टोकन नम्बर दिये जाते हैं उन्हें डिस्प्ले कराने के निर्देश दिये ताकि आम जनता को मालूम चल सके उनका नम्बर नियत समय में आ गया है। आयुक्त दीपक रावत ने अमीनों की वसूली पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकारी कामकाज करवाने के लिए आने वाले लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें ताकि जनता की नजर में प्रशासन की अच्छी छवि जा सके।

निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, उप निबंधक अतुल शर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही तहसील एवं सब रजिस्टार परिसर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!