Breaking News :
>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट>>मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून–मसूरी मार्ग पर एक अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के अधिकारियों को दिए निर्देश>>‘धुरंधर द रिवेंज’ ने एडवांस बुकिंग में तोड़े कई रिकॉर्ड, रिलीज से पहले मचाया धमाल>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने देखी ‘द केरल स्टोरी 2’>>मिलावटखोरों के विरूद्ध प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून में एमडीडीए का शिकंजा, अवैध निर्माणों पर ताबड़तोड़ सीलिंग की कार्रवाई>>मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में डिजिटल शिक्षा की दिशा में जिला प्रशासन की ऐतिहासिक पहल, सभी 168 विद्यालयों में पहुँचे स्मार्ट टीवी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉल ऑफ देहरादून में देखी बहुचर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’>>कलम के सिपाही : ईश्वर प्रसाद उनियाल, जिनकी लेखनी आज भी दिखा रही समाज को राह>>देहरादून में अवैध निर्माण करने वालों पर एमडीडीए का शिकंजा>>चारधाम यात्रा-2026 : 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण>>मुख्य सचिव ने किया भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंचीधाम मंदिर में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण>>37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की एच. एन. बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग>>कुठालवाली में सामुदायिक भवन का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली नई सौगात>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 50 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘प्रयास बेहतर कल के लिए’ स्मारिका का किया विमोचन>>जैकी श्रॉफ बने सुपरहीरो, ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज>>सीमांत गाँवों के विकास हेतु 402 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मिली मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में आयोजित संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, रामनगर/हल्द्वानी, ६ दिसम्बर, २०१९, (सू०वि०)। संयुक्त चिकित्सालय रामनगर की चिकित्सा प्रबन्धन समिति की जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संयुक्त चिकित्सालय हेतु औषधि, उपकरण खरीद एवं विभिन्न मदों के लिए 17 लाख धनराशि की स्वीकृति दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी आशाओं की मैपिंग कर, पोर्टल के माध्यम से ही उनके देयकों का भुगतान ससमय अनिवार्य रूप से किया जाए, साथ ही उन्होंने रामनगर चिकित्सालय में खराब एक्स-रे मशीन को 7 दिन में ठीक कराकर भीमताल चिकित्सालय में स्थानान्तरित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।
रामनगर डिग्री काॅलेज में चिकित्सा प्रबन्धन समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में एक लैब टैक्नीशियन, 2 कक्ष सहायकों के साथ ही पूर्व में तैनात 14 संविदा कर्मियों के कार्यकाल बढ़ोत्तरी की भी स्वीकृति दी। चिकित्सालय में नवनिर्मित ब्लड बैंक के शीघ्र संचालन के साथ ही ब्लड बैंक हेतु अलग से एक जनरेटर जैम पोर्टल से खरीदने के साथ ही एनएचएम से चिकित्सालय हेतु व्हील चेयर, स्ट्रेचर खरीदने के निर्देश भी दिए। रामनगर चिकित्सालय में सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था के साथ ही ओपीडी कक्ष विस्तार व सीलन वाली दीवारों की मरम्मत, गुणवत्तायुक्त भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सीएमएस को दिए। श्री बंसल ने भोजन व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं रेफर पंजिका का निरीक्षण करने के निर्देश उप जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने चिकित्सालय हेतु 2 व्यवसायिक वाशिंग मशीन खरीदने की भी स्वीकृति दी। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मौहम्मद अकरम ने नगर पालिका के सौजन्य से पोस्ट मार्टम हाउस के लिए एक डीप फ्रीज़र देने की बात कही।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने कहा कि चिकित्सालय में संचालित आशा डेस्क में तैनात आशा कार्यकर्तियाॅ मरीजों को जानकारियाॅ देने के साथ ही सहयोग भी करेंगी। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के साथ ही रेफर करने की जरूरत पड़ती है तो रेफर करने का कारण अवश्य लिखने के निर्देश भी दिए। श्री बंसल ने कहा कि चिकित्सालय में चिकित्सक जेनरिक दवाईयाॅ लिखें तथा चिकित्सालय व जन औषधि केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता का पहले से ही विश्लेषण करते हुए खरीद सुनिश्चित करें ताकि चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता बनी रहे और मरीजों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्सालयों के साथ ही सभी पीएचसी, सीएचसी में रैबीज व स्नेक बाईट वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, साथ ही रामनगर चिकित्सालय में एन्टी रैबीज वैक्सीन खरीदने के लिए 50 हजार रूपये की स्वीकृति दी।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मौहम्मद अकरम, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.एमएम तिवारी, मुख्य चिकित्साधीक्षक डाॅ.टीके पन्त, उप जिलाधिकारी हरगिरी, डाॅ. बी डी जोशी, डाॅ. बलवीर सिंह, डाॅ. प्रशान्त कौशिक, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. महेन्द्र कुमार सहित समिति के सदस्य व अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!