Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

सीएम योगी ने महापौर की ली चुटकी, बोले- सीताराम जी आप तो दान कर सकते हैं’

गोरखपुर में अध‍िकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक में मेयर सीताराम जायसवाल पर चुटकी ली। बैठक में महापौर सीताराम जायसवाल ने नगर निगम के नए सदन भवन में बिजली कनेक्शन न होने का मामला उठाया। महापौर ने कहा कि बिजली निगम ने 17 लाख रुपये का एस्टीमेट बना दिया है। नगर निगम के पास इतने रुपये नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री मुस्कुराए। उन्होंने कहा कि, ‘सीताराम जी आप तो दान कर सकते हैं।’

‘महराज जी आप आदेश करें’

महापौर ने कहा कि, ‘महराज जी आप आदेश करें।’ मुख्यमंत्री ने डीएम से कनेक्शन की कार्रवाई पूरा कराने को कहा। महापौर ने सहजनवां के सुथनी में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य सुस्त गति से चलने का मुद्दा उठाया। कहा कि अब तक बाउंड्री वाल नहीं बन सकी है। मुख्यमंत्री ने काम जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

तेजी से पूरा कराएं विकास कार्य, जलभराव न हो

मुख्यमंत्री ने वाराणसी राजमार्ग की प्रगति की स्थिति जानी। उन्होंने जल्द से जल्द बचे हुए कार्य को पूरा करने को कहा। नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्सलेन और मेडिकल कालेज रोड को जल्द पूरा करने के कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में जलभराव नहीं होना चाहिए। जलनिकासी की कार्ययोजना बनाकर अफसर इसके तत्काल निस्तारण में जुट जाएं। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर देवरिया जिले का नाम लिया।

देवरिया शहर में ही बारिश के मौसम में जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। कहा कि समय से काम पूरा होने से निर्माण की लागत नहीं बढ़ती और एस्टीमेट रिवाइज नहीं होता है। जगह-जगह फायर टेंडर बनाने के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए। कहा कि इससे आग लगने पर पानी की व्यवस्था होने में देर नहीं होगी।

बौद्ध सर्किट का करें विस्तार

मुख्यमंत्री ने कुशीनगर में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि बौद्ध सर्किट का विस्तार होना चाहिए। इसमें नए स्थानों को जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा देना है। सभी जिलों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं बनाएं और पर्यटन स्थलों पर सुविधाएं बढ़ाई जाएं।

कानून-व्यवस्था का राज रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए। लोगों को महसूस होना चाहिए कि वह ऐसे माहौल में हैं जहां अपराध की कोई जगह नहीं है। दिन हो या रात किसी को घर से बाहर निकलकर अपने कार्यस्थल पर जाने व वापस आने में डर न हो।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!