Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘सबका साथ सबके विकास की प्रेरणा हमें मेरे हिंदू होने के कारण ही प्राप्त हुई’ : सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको कट्टर हिंदूवादी कहने वालों को करारा जवाब दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक चैनल से वार्ता के दौरान साफ कहा कि उनको अपने हिंदु होने का गर्व है। हिंदू होने के कारण ही वह समावेशी होकर काम करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबका साथ सबके विकास की प्रेरणा हमें मेरे हिंदू होने के कारण ही प्राप्त हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगा है कि वह हिंदू उग्रवादी नेता हैं, तो उन्होंने कहा कि एक हिंदू होने पर मुझे गर्व की अनुभूति होती है। अब जिनकी सोच इसको लेकर खराब है तो यह उनकी गलती है। उनकी सोच जितनी होगी वह उतना ही तो बोलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू होने के कारण ही वह समावेशी हैं और सर्वपंथ तथा सम्भाव की प्रेरणा पाते हैं। उन्होंने कहा कि मैं तो उत्तर प्रदेश की बात करता हूं।

कोरोना संक्रमण काल खंड हो या उससे पहले का समय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से हमने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजना तथा विकास के काम को हर वर्ग तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर गांव, किसान, गरीब, महिला तथा कमजोर वर्ग के लिए को कार्य किया है, वह सिर्फ मैं हिंदू होने के नाते ही कर पाया हूं।

प्रदेश में कोई भी यह आरोप नहीं लगा सकता कि शासन या सरकार की योजना का लाभ देने मे हमने भेदभाव किया है। हमने प्रदेश में सभी वर्ग, मत, संप्रदाय को शासन की हर योजना का भरपूर लाभ दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं बेहद विनम्रता के साथ कहना चाहता हूं कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था को बेहदतर करने के लिए कानून के नजरिए से हमने किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ा। अपराधी किसी भी मत, संप्रदाय, मजहब या पंथ का हो, हमने कानून के नजरिए से उसके साथ पूरी सख्ती दिखाई, जो कि एक अपराधी के साथ दिखानी चाहिए। अपराधी को दंड देने में भी हमने कोई भेदभाव नहीं दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में किसी की अपराधी को दंड देने के लिए सरकार का नजरिया बेहद अलग होता था। यानी अगर किसी हिंदू ने कोई अपराध किया है तो वह अपराध मान्य होता था।

हिंदू ने अपराध किया है तो वह अपराधी माना जाता था, लेकिन किसी अन्य ने कोई अपराध किया है तो वह हमेशा माफ होता था। दंगाइयों को तो मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित भी किया जाता था। उनकी आवभगत में सरकारी हेलिकॉप्टर का दुरुपयोग तक होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। पहले तो हिंदुओं की आस्था पर प्रहार करने वालों के मुकदमें वापस हो जाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। इनको सजा भी मिलती है और किसी भी जिले में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर उनको भरपाई भी करनी पड़ती है। प्रदेश में सिर्फ कानून का राज है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!