Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

लैंड जिहाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तेवर सख्त

उत्तराखंड में लैंड जिहाद के मसूबे सफल नहीं होंगे : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 मई 2023, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लैंड जिहाद के मसूबे सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि देवभूमि के स्वरूप को बिगाडऩे की कोई कोशिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। लैंड जिहाद पर प्रहार को सरकार सख्त कानून लाने जा रही है। सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका है कि वे स्वयं ही कब्जा छोड़ दें।

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि देवभूमि के सनातन स्वरूप को बनाए रखने को हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनी एक हजार से ज्यादा मजारें चिह्नित की गई हैं, जिनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। अभी तक 300 से अधिक अवैध मजारें हटाई जा चुकी हैं, इनमें कोई मानव अवशेष नहीं मिला। साफ है कि भूमि पर कब्जे के उद्देश्य से इन्हें बनाया गया। स्थिति ये है कि पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में भी मजारें बनाई गई थीं, जिन्हें ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल समेत सरकारी परिसरों में मजारें कैसे बनी, जब ये बनीं तो क्यों ध्यान नहीं दिया गया और ये किस कालखंड में बनीं, इन सब बिंदुओं की पड़ताल कराई जा रही है।

राज्य की 23 नदियों के किनारे वन एवं नदी की भूमि पर बड़ी संख्या में कब्जे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की 23 नदियों के किनारे वन एवं नदी की भूमि पर बड़ी संख्या में कब्जे हैं। ड्रोन से कराए गए सर्वे में इसकी पुष्टि हुई है। अब इन्हें हटाने की तैयारी है। साथ ही कब्जेदारों से कहा गया है कि वे स्वयं ही भूमि खाली कर दें।

वन, लोनिवि, सिंचाई, राजस्व विभाग को भी कहा गया है कि जिस अधिकारी के क्षेत्र में कब्जे पाए जाएंगे, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करने के दृष्टिगत सरकार ऐसा सख्त कानून लाने जा रही है, जिसमें सजा और भारी जुर्माने का प्रविधान होगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शत्रु संपत्तियों पर सरकार की नजर है। जहां भी शत्रु संपत्ति पर कब्जे हैं, वहां प्रशासन ने कब्जेदारों को नोटिस जारी किए हैं। शत्रु संपत्ति गृह मंत्रालय की है और प्रदेश सरकार उसकी रखवाली करती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!