Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में किया प्रतिभाग

[highlight]मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए।

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुना कॉलोनी जाकर वहाँ स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मिलकर उनका हालचाल जाना।[/highlight]

[box type=”shadow” ]

 [/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित रावण दहन व दशहरा मेला में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को विजयादशमी की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि लेकर आए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जीवन हम सभी के लिये प्रेरणा है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम किया। उन्होंने शबरी के बेर खाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का मान सम्मान बढा है। शक्तिशाली, गौरवशाली भारत के रूप में देश आगे बढ़ रहा है। मा० प्रधानमंत्री ने हमें वर्ष 2025 में उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का लक्ष्य दिया है। दशहरे के पावन पर्व पर हम इसके लिये संकल्प लेते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर काम कर रही है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन प्रशासन पहुँचे और विकास का लाभ मिले, इस पर काम किया जा रहा है। मलिन बस्तियों को बनाए रखने के लिए कैबिनेट में निर्णय लेते हुए समयावधि को तीन वर्ष के लिए बढ़ाया गया। जो गरीब भाई बहन नजूल की भूमि पर रहते हैं उनके लिये भी सरकार एक्ट लाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों का हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमने 24 हजार सरकारी रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कोरोना के दृष्टिगत आवेदन के लिए आयु सीमा में एक वर्ष की छूट दी है। अब प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हमारे नौजवान भाई बहनों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। कोरोना से राहत देने के लिए पर्यटन, परिवहन, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंगल दलों और महिला मंगल दलों के लिए करोड़ों का पैकेज दिया है। इनके खातों में पैसा पहुँचना भी शुरू हो गया है। पुलिस, रेवेन्यू व अन्य विभागों के कोरोना वारियर्स को प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, सोसाइटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप दुग्गल आदि गणमान्य उपस्थित थे।

[box type=”shadow” ]

हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित दशहरा मेले में प्रतिभाग करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुना कॉलोनी गये। उन्होंने वहाँ स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों से मिल कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री ने भी सभी से बड़े अपनत्व से बात की।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!