Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेश

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को लेकर जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 03 जून 2023, देहरादून। ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना को लेकर उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दु:ख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा है कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। ईश्वर सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विदित रहे कि ओडिशा के बालेश्वर जिले में हुए भीषण ट्रेन दुर्घटना में अबतक 238 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और चारों और लाशें बिखरी पड़ी थी।

हादसा शुक्रवार शाम करीब 7.20 बजे बालेश्वर जिले के बाहानागा बाजार स्टेशन से दो किलोमीटर दूर स्थित पनपना के पास हुआ। जहां तीन ट्रेन एक साथ टक्कर हो गई, जिसमें यशवंतपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी में शामिल हैं।

सिग्नल खराब होने के कारण एक ही पटरी पर आ गई थी मालगाड़ी और कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन

रेलवे सूत्रों के अनुसार, सिग्नल खराब होने के कारण मालगाड़ी और कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन एक ही पटरी पर आ गई थी। जिस कारण यह भीषण हादसा हुआ।

ओडिशा ट्रेन हादसे में रेल मंत्री ने जान गंवाने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को दो-दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार मुआवजे की घोषणा की है। साथ ही पीएमओ ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये, घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!