Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम देहरादून के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से चलाई जा रहे सफाई अभियान में प्रतिभाग करने के लिए की अपील।

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जनवरी 2024, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/प्रशासक नगर निगम देहरादून श्रीमती सोनिका ने आज आईएसबीटी एवं अन्य स्थानों पर टीम के साथ सफाई करते हुए जनपद में स्वच्छता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में समाजसेवी, नगर निगम के अधिकारियों/कार्मिकों एवं पर्यावरण मित्रों ने आईएसबीटी परिसर में सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान के तहत जिलाधिकारी ने दिया जनपदवासियों को अपने अपने परिसर में स्वच्छ रखने का संदेश।
जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से चलाई जा रहे सफाई अभियान में प्रतिभाग करने के लिए की अपील। साथ ही टीम द्वारा शहर के पंचायती मंदिर दर्शन लाल चौक, पल्टन बाजार, रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थलों में सफाई अभियान चलाया गया।
वही जिलाधिकारी के निर्देशन पर रेखीय विभाग के अधिकारियों द्वारा सेलाकुई, विकासनगर, डोईवाला, ऋषिकेश आदि क्षेत्र में भी गठित टीम अधिकारी, कार्मिक, स्वयसेवी, पर्यावरण मित्रों द्वारा वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से कूड़े को सुव्यवस्थित रखते हुए, गीला एवं सुखा कूड़ा घरों से ही अलग-2 करने, कूड़ा निर्धारित स्थान एवं कूड़ा उठान वाहनों में डालें, तथा शहर सहित समस्त जनपद को स्वच्छता रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होने अनुरोध किया कि नदी, नालों तथा खुले स्थानों में कूड़ा नहीं डालें इसके लिए अन्य को भी जागरूक करें। स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन द्वारा बनाईं गई व्यवस्थाओं का पालन करें तथा इसको और अधिक कारगर कैसे बनाया जाए, सुझाव भी दें।

आज से आयोजित किए गए स्वच्छता अभियान में विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, उप नगर आयुक्त गोपाल बेनीवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अविनाश खन्ना, सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, विजय प्रताप चौहान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी, समस्त सफाई निरीक्षक सुपरवाइजर, पर्यावरण मित्र, जनप्रतिनिधि तथा समाजसेवी सम्मिलित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!