Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड करेंगे पेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई 2022, सोमवार, लखनऊ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पांच जुलाई को पूरे होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी चार जुलाई को अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सौ दिन के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ प्रेस कान्फ्रेंस में सरकार के कार्य का ब्यौरा प्रस्तुत करेंगे। योगी आदित्यनथ सरकार-2.0 के पहले 100 दिन मंगलवार को पूरे हो रहे हैं। इस अवधि में सरकार की प्रगति क्या रही, इसकी रिपोर्ट जनता के सामने रखी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को राज्य स्तर पर तो सभी मंत्री जिलों में संदेश देंगे कि सरकार के यह 100 दिन सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे, इसके साथ ही अगले छह माह के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना भी बताई जाएगी। 25 मार्च को दूसरे कार्यकाल की शपथ लेते ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को लक्ष्य दे दिया था कि 100 दिन, छह माह, एक वर्ष और प्रतिवर्ष के हिसाब से पांच वर्षों की कार्ययोजना बनाकर काम करें।

मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि 5 वर्ष के लिए घोषित भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र के अधिकांश संकल्पों को मात्र दो वर्ष यानी 2024 तक पूरा करना है। इस लक्ष्य के साथ सभी विभाग जुट गए थे। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जो टाइम लाइन तय हुई है, उसकी प्रगति को न सिर्फ लगातार परखा जाए, बल्कि जनता को भी बताया जाए। अपने प्रयासों में पूरी पारदर्शिता रखते हुए योगी आदित्यनाथ ने ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित 100 दिन का कार्यक्रम तय किया है।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 100 दिन मंगलवार को पूरे हो रहे हैं, इसलिए उससे एक दिन पहले वह सोमवार को लोकभवन में पत्रकारों के समक्ष बताएंगे कि सरकार ने इस अवधि के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, उनकी प्रगति क्या है। इसी तरह मंत्री जिलों में जनता के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। अगले छह माह के लिए जो कार्ययोजना तय की गई है, वह भी जनता को बताएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!