Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

गोरखपुर सदर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे चुनाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 जनवरी 2022, रविवार, गोरखपुर। भाजपा प्रत्याशियों की 15 जनवरी को जारी पहली सूची के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर से चुनाव लड़ेंगे। राम की नगरी अयोध्या से प्रत्याशी बनाए जाने के लगभग तय हो चुके निर्णय के स्थान पर गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को उनके गृह क्षेत्र गोरखपुर से प्रत्याशी बनाकर भारतीय जनता पार्टी ने एक तीर से कई निशाने साधे हैं। योगी के यहां से चुनाव लड़ने से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों पर वोटों का फायदा मिलेगा ही, पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में वह प्रदेश भर के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर सकेंगे।

योगी आदित्‍यनाथ के पूरे देश में हैं अनुयायी

गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में योगी आदित्यनाथ के अनुयायी तो पूरे देश में हैं, लेकिन गोरखपुर-बस्ती मंडल में उनकी खासी पकड़ है। ऐसे में गोरखपुर मंडल के चार जिलों, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महराजगंज की 28 सीटों और बस्ती मंडल के तीन जिले, बस्ती, संतकबीर नगर और सिद्धार्थनगर की 13 सीटों पर भाजपा को सीधा लाभ मिलेगा। बस्ती मंडल की 13 सीटें भाजपा के पास ही हैं और गोरखपुर की 28 में 24 सीटों पर उसका कब्जा है। भाजपा ने दोनों मंडलों में सभी सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और अब वह योगी के माध्यम से लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में योगी आदित्यनाथ की जनसभा की खूब मांग रहती है। गोरखपुर-बस्ती मंडल में चुनाव छठे चरण में है, ऐसे में मुख्यमंत्री के पास हर जिले में जाने और प्रचार करने का मौका होगा।

गोरखपुर सदर विधानसभा की सीट योगी के लिए घर की तरह है

योगी के लिए गोरखपुर सदर की सीट घर की तरह है। इस क्षेत्र के मतदाताओं में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। 1989 से लगातार भगवा ब्रिगेड का हिस्सा रही इस सीट पर योगी ने हिंदूू महासभा से डा. राधामोहन दास अग्रवाल को टिकट देकर जितवाया था। इसके बाद से डा. अग्रवाल लगातार भाजपा से विधायक चुने जा रहे हैं। आठ चुनावों से भगवा ब्रिगेड का हिस्सा है गोरखपुर सदरगोरखपुर सदर विधानसभा सीट भगवा ब्रिगेड का गढ़ मानी जाती है।

आठ चुनावों से भगवा खेमे का हिस्‍सा रही है गोरखपुर सदर सीट

अभी तक हुए 17 विधानसभा चुनावों में यह सीट 10 बार भगवा खेमे में आई है। वर्ष 2002 में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की जीत छोड़ दें तो 1989 से 2017 तक हुए आठ चुनावों में सात बार भाजपा जीती है। 1989 के चुनाव में कांग्रेस के पाले से खींचकर इस सीट को भाजपा में लाने वाले शिव प्रताप शुक्ल 1996 तक लगातार चार बार जीते। 2002 में डा. राधामोहन दास अग्रवाल ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जीत दर्ज की। डा. अग्रवाल 2007 से सभी चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़े और जीते। भाजपा से पूर्व भारतीय जनसंघ के यू प्रताप ने 1967 में तो 1977 में अवधेश कुमार ने इस सीट को भगवा झोली में डाला।

छ: बार जीती कांग्रेस, एक बार जनता पार्टी

आजादी के बाद 1951 में हुए पहले चुनाव से लेकर 1962 के तीसरे चुनाव तक इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कब्जा रहा। 1951 और 1957 में इस्तिफा हुसैन विधायक बने तो 1962 में नियामतुल्लाह अंसारी। 1969 में कांग्रेस के रामलाल भाई ने जनसंघ से सीट छीनी तो आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में अवधेश श्रीवास्तव जनता पार्टी से जीते। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुत्र सुनील शास्त्री 1980 के चुनाव में इस सीट फिर कांग्रेस के खाते में ले आए और 1985 में भी उसे कांग्रेस के पास ही रखा। में योगी आदित्यनाथ ने हिंदू महासभा से जिताया था अपना प्रत्याशीसीएम योगी के गोरखपुर सदर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद बढ़ी सरगर्मीसे भगवा खेमे का ही हिस्सा रही है यह विधानसभा सीट।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!