Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव से पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में की महत्वपूर्ण पहल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव से ठीक पहले किए गए वायदे को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल कर दी। जनसांख्यिकीय बदलाव की समस्या से जूझती देवभूमि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा पर मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी शुरू करते समय धामी का रुख क्या होगा, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पेचीदा समझे जा रहे इस मामले में निर्णय लेकर धामी ने अपने तेवर भी दर्शा दिए हैं।

चुनाव से महज करीब सात महीने पहले मुख्यमंत्री की अपनी पहली पारी में पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर चौंकाया था। उत्तराखंड में चुनावी महायुद्ध के दौरान धामी ने भाजपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू करने की घोषणा कर दी। देश में समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर उठते सुरों के बीच उनकी घोषणा को चुनावी दृष्टि से मास्टर स्ट्रोक माना गया।

समान नागरिक संहिता के मामले में मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरप्रदेश की राह पर ही कदम आगे बढ़ाए थे। चुनाव के मौके पर उत्तराखंड की सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समान नागरिक संहिता लागू करने की पैरवी की थी।

मुख्यमंत्री धामी ने भी तुरंत इस मुद्दे को लपककर उत्तराखंड के चुनावी महायुद्ध में बतौर दांव आगे कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय एजेंडे में भी यह विषय प्रमुखता से शामिल रहा है।

चुनाव के बाद प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी पारी शुरू करते ही धामी ने इस मामले में अपना रुख जाहिर करने में देर नहीं लगाई। मंत्रिमंडल की पहली बैठक का मुख्य मुद्दा समान नागरिक संहिता रहा। दरअसल, उत्तराखंड में बीते 10 वर्षों में जनसांख्यिकीय बदलाव तेज गति से हुआ है। देवभूमि के स्वरूप में इस बदलाव से नागरिकों में चिंता झलकने लगी है।

समान नागरिक संहिता के मुद्दे को लपककर धामी ने प्रदेशवासियों की नब्ज पर हाथ रखने की कोशिश की है। अब दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी ने यह भी जता दिया है कि वह चुनावी वायदों को जमीन पर उतारने का माद्दा भी रखते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!