Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘राज्य सरकार ने कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया’ : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय संघ ने सोमवार को दोपहर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया है। विभिन्न कार्मिक संगठनों से उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में आपसी संवाद की राह प्रशस्त की गई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सचिवालय संघ की विभिन्न समस्याओं को हल करने का रास्ता निकाला जा रहा है। वहीं, देर शाम कैबिनेट में सचिवालय संघ की मांगों से संबंधित मसले न आने पर संघ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय ले लिया। सचिवालय कर्मी मंगलवार से आंदोलन पर हैं।

सचिवालय संघ ने सचिवालय परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों को लागू करने की जिम्मेदारी भी सरकार की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिवालय कार्मिकों का बड़ा भाई भी समझते हैं। क्योंकि सचिवालय की प्रक्रियाओं को समझने में सचिवालय का भी बड़ा योगदान रहा है। इस दौरान उन्होंने पति-पत्नी के सेवारत होने पर दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य करने, सचिवालय परिसर में स्थापित एलोपैथिक डिस्पेंसरी में पैथोलाजी सैंपलिंग एकत्र करने की व्यवस्था करने, समीक्षा अधिकारी एवं अपर निजी सचिव के पद की श्रेणी को समूह ग से ख में लाने के संबंध में सहमति जताई।

वहीं, शाम को कैबिनेट की बैठक में संघ के मसलों पर चर्चा न होने से नाराज संघ ने आंदोलन का ऐलान कर डाला। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि सचिवालय संघ ने जो सम्मान करना था वह पूर्ण हुआ, शायद यह सम्मान सरकार को पसंद नहीं आया। संघ मंगलवार से अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!