Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“आज के सूचना तकनीकी के युग में किसानों के मोबाइल पर खेत और फसल से जुड़ी प्रत्येक जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए”: मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज के सूचना तकनीकी के युग में किसानों के मोबाइल पर खेत और फसल से जुड़ी प्रत्येक जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने पतंजलि योगपीठ द्वारा विकसित किए गए हरित क्रांति एप को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्य में पायलट आधार पर इसका उपयोग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही कृषि समेत विभिन्न विभाग इस एप का किस तरह उपयोग कर सकते हैं, इसकी संभावना तलाशने के लिए सचिव कृषि की अध्यक्षता में समिति का गठन करने के निर्देश भी दिए।

सचिवालय में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने पंतजलि के हरित क्रांति एप के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने पतंजलि द्वारा किए गए शोध कार्यों और खेती से संबंधित जानकारी के डिजिटलीकरण के लिए उठाए गए कदमों का ब्योरा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता को सरकारी योजनाओं से तभी लाभ पहुंचाया जा सकता है, जब सभी आवश्यक प्रक्रिया सरल हों और गैर जरूरी औपचारिकताएं न हों। जनता की संतुष्टि आवश्यक है। इस दिशा में सरकार और संस्थानों के परस्पर सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पतंजलि के शोध कार्यों का राज्य को लाभ मिले, इसके सरकार व पतंजलि परस्पर सहयोग से काम करेंगे। हमें आंकड़ों के आदान-प्रदान की संभावना भी देखनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पतंजलि का हरित क्रांति एप किसानों के लिए फायदेमंद है और इसे बड़े स्तर पर उपयोग में लाया जा सकता है।उन्होंने कहा कि सचिव कृषि की अध्यक्षता वाली समिति यह संभावना देखेगी की भू-अभिलेखों व खेती से संबधित जानकारियों के डिजिटलीकरण के लिए पतंजलि द्वारा किए गए कार्य राज्य के विभिन्न विभागों के लिए किस तरह उपयोगी साबित हो सकते हैं।

बैठक में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, नितेश झा, डॉ० बीवीआरसी पुरुषोत्तम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!