Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान>>‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया>>हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा>>केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँसामाजिक गतिविधियाँ

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण : देहरादून के विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का हुआ सफल आयोजन

रायपुर में विधायक उमेश शर्मा काऊ ने की शिरकत, विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जनता को मिला सीधा लाभ

सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्षो का कार्यकाल बेमिसाल, अंत्योदय को समर्पित : विधायक

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 14 जून 2026, देहरादून। केंद्र सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक उपलक्ष्य में शनिवार, 13 जून 2026 को देहरादून जनपद के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय जन कल्याणकारी शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इसी कड़ी में विकासखंड रायपुर सभागार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख सरोजनी जवाड़ी की अध्यक्षता में एक विशाल जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ, जिसमें रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अपर्णा बहुगुणा ने मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे शिविर सरकार और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों का मार्गदर्शन भी किया गया।

शिविर में कृषि, उद्यान, उद्योग, पर्यटन, अग्रणी बैंक, समाज कल्याण, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, रेशम, उरेडा, बाल विकास, पशुपालन, सिंचाई, पेयजल, ग्राम्य विकास, एनआरएलएम तथा बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित विभागों सहित कुल 15 विभागों ने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जनकल्याण शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जनपद के अन्य विकासखंडों में भी जन कल्याणकारी शिविरों का सफल आयोजन करते हुए आम जनता को लाभान्वित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!