Breaking News :
>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क>>उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी>>उत्तराखंड में एसआईआर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल>>जनता की फरियाद पर प्रशासन सख्त, समाधान दिवस में 126 शिकायतें दर्ज>>प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या>>एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट>>युगांडा इंटरनेशनल चैलेंज में उत्तराखंड की बेटी अक्षिता का शानदार प्रदर्शन>>सिलेंडर महीनेभर से पहले हो रहा खत्म? इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, कम होगी गैस की खपत>>सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार, खरीदारी से पहले जान लें ताजा भाव>>हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल
मनोरंजन

‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया

साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राव बहादुर’ का टीजर रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गया है। निर्देशक वेंकटेश महा की इस फिल्म में अभिनेता सत्यदेव मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। रहस्य, मनोवैज्ञानिक तनाव और भव्य विजुअल्स से सजे टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। खास बात यह है कि मेकर्स ने टीजर जारी करते हुए साफ कहा है कि यह फिल्म की दुनिया की सिर्फ एक छोटी सी झलक है।

फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए सुपरस्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर पूरी टीम की सराहना की। उन्होंने लिखा कि ‘राव बहादुर’ को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए पूरी टीम ने शानदार काम किया है। महेश बाबू ने दर्शकों से टीजर देखने की अपील करते हुए फिल्म की रिलीज का भी जिक्र किया। यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

टीजर में सत्यदेव एक राजकुमार के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनका लुक और स्क्रीन प्रेजेंस काफी प्रभावशाली दिखाई दे रहा है। उनके किरदार के इर्द-गिर्द रहस्य और भय का ऐसा माहौल रचा गया है, जो कहानी को अलग स्तर पर ले जाता है। फिल्म में ‘शक’ को सबसे बड़े दुश्मन और अदृश्य भय के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे इसकी कहानी मनोवैज्ञानिक ड्रामा और मिस्टिकल रियलिज्म की ओर बढ़ती दिखाई देती है।

फिल्म का सिनेमाई कैनवस बेहद भव्य और आकर्षक नजर आ रहा है। वेंकटेश महा ने इस परियोजना में लेखक, निर्देशक और संपादक की जिम्मेदारी संभाली है। सत्यदेव के अलावा फिल्म में विकास मुप्पला, दीपा थॉमस, बाला पराशर, आनंद भारती, प्रणय वाका और मास्टर किरण भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। टीजर को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!