Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की चीन को कड़ी चेतावनी : एलएसी में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेगा, भारत

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2020, शुक्रवार। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास पूर्वी लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध को लेकर दोनों देशों के बीच आज भारतीय क्षेत्र में चुशुल में आठवीं बार वार्ता हो रही है। एक तरफ जहां दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है तो दूसरी ओर भारत के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ(सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत, एलएसी में कोई बदलाव स्वीकार नहीं करेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीमा पर तनाव की स्थिति बरकरार है और आगे चीन के साथ संघर्ष बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

एक वर्चुअल संगोष्ठी में दिए गए अपने एक संबोधन में जनरल रावत ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जनरल रावत ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में LAC के साथ स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को लद्दाख में उसके दुस्साहस के लिए अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जवान, चीन के सैनिकों को मजबूती से जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) में किसी भी तरह की फेरबदल को स्वीकार नहीं करेंगे।

सीमा पर वर्तमान हालात के बारे में बात करते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा कि चीन के साथ सीमा पर टकराव, परिवर्तन और अकारण सामरिक सैन्य कार्रवाई से एक बड़े संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद और उससे भारतीय सेना द्वारा जिस तरह से निपटा है। उस मुद्दे पर भी जनरल रावत ने  सुरक्षा चुनौतियों का जिक्र करते हुए जनरल रावत ने कहा कि दो परमाणु हथियारबंद पड़ोसियों (पाकिस्तान और चीन) के बीच निरंतर संघर्ष से क्षेत्रीय सामरिक अस्थिरता का खतरा बढ़ जाता है।

जनरल रावत ने कहा कि उरी हमले और बालाकोट हवाई हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक ने एक मजबूत संदेश दिया है कि पाकिस्तान अब एलओसी के पार आतंकियों को भारत में भेजने की कोशिश नहीं करता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए नए भारतीय खाके ने पाकिस्तान के एजेंडे को फेल कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद का मजबूती से सामना करना जानता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!