Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

दून में नहीं रुकेगा अतिक्रमण हटाने का अभियान

देहरादून: शहर में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण के विरुद्ध हाईकोर्ट के आदेशानुसार चल रहा प्रशासन का डंडा लगातार चलता रहेगा। दरअसल, बुधवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश को लेकर शासन-प्रशासन कुछ घंटे गफलत की स्थिति में रहे। देर रात तक उच्च स्तरीय बैठकों का दौर चलता रहा व न्याय विभाग से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का परीक्षण कराया गया। सुप्रीम कोर्ट गया पक्ष दावा कर रहा था कि कार्रवाई पर रोक लग गई है, लेकिन देर रात अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने साफ किया कि सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश में कोई भी बदलाव नहीं किया है।

सार्वजनिक मार्गों पर पहले की तरह से अतिक्रमण तोड़ा जा सकता है। हां, सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट ने दस सप्ताह में प्रक्रिया पूरी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के विरूद्ध एक निजी विशेष अनुज्ञा याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई थी। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट इन इस याचिका पर अपना फैसला दिया है। इसमें पारित आदेश में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण हटाने विषयक आदेश में कोई संशोधन और परिवर्तन नही किया गया है।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों से भिन्न स्थानों पर अतिक्रमण हटाने के संबंध में नगर निगम के सक्षम प्राधिकारी को तीन सप्ताह में संबंधित व्यक्ति को नोटिस, तीन सप्ताह उत्तर देने का समय तथा उसके बाद चार सप्ताह में सक्षम प्राधिकारी को न्यायोचित निर्णय लेने के आदेश दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यदि कोई अतिक्रमण प्रकाश में आता है, तो ऐसे अतिक्रमण को 24 घंटे के नोटिस देने के पश्चात उचित कार्रवाई कर निर्णय लेकर हटाया जा सकेगा। उन्होंने दावा किया कि हाईकोर्ट के सामान्य निर्देशों में उक्त के अतिरिक्त कोई संशोधन और परिवर्तन नही किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!