Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने किया करोड़ों की विभिन्न पर्यटन एवं सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण

  • ओली को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने का प्रयास : महाराज
  • मंत्री की अधिकारियों को चेतावनी, “जनता के फोन जरूर उठायें”

 

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 नवम्बर 2020, जोशीमठ। राज्य के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज जनपद चमोली में सिंचाई एवं पर्यटन विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने आज जोशीमठ स्थित पर्यटक आवास गृह के परिसर में एक समारोह के दौरान जनपद की विभिन्न पर्यटन एवं सिंचाई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ ही जनपद के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया। सिंचाई एवं पर्यटन की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण समारोह में बोलते हुए पर्यटन एवं सिंचाई मंत्रि श्री सतपाल महाराज ने कहा कि अधिकारियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ तालमेल बना कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने में तत्परता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के लम्बे संघर्ष के बाद राज्य बना है। इसलिए अधिकारियों यह समझना चाहिए कि उनकी जनता के प्रति अधिक जवाबदेही है। इसलिए उन्हें जनता के साथ संवाद कायम करते हुए उनके फोन अवश्य उठाने चाहिए। श्री महाराज ने कहा कि पर्यटन विभाग मुख्यमंत्री की 13 जनपदों में 13 डेस्टीनेशन बनाने की योजना को साकार करने की दिशा आगे बढ़ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है ओली बर्ड क्लास पर्यटन स्थल के रूप विकसित हो। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना एक विशिष्ट स्थान बनाये।

[box type=”shadow” ][/box]

श्री सतपाल महाराज ने चमोली जनपद को करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात देते हुए ओली में एक करोड़ अड़तीस लाख उन्नासी हजार की लागत से बने ओपन एयर आइस स्केटिंग रिंक योजना का लोकार्पण करने के साथ-साथ श्री बदरीनाथ धाम में 48 लाख 68 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाली कुकिंग गैस एजेंसी के निर्माण भी शिलान्यास किया। श्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय वित्त पोषित योजना के अंतर्गत 2 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपये की लागत से बनी देवलीबगड़ विकास योजना का लोकार्पण करने के साथ-साथ सिमली में 13 लाख 13 हजार रूपये की लागत से बाबा मोहन उत्तराखंडी की याद में बने स्मृति द्वार का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक श्री महेन्द्र प्रसाद भट्ट सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

साभार  :   निशीथ सकलानी,  मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, माननीय मंत्री, पर्यटन, सिंचाई,
धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

[box type=”shadow” ]सम्बंधित खबर के लिए, क्लिक करें:    https://akashgyanvatika.com/cabinet-minister-satpal-maharaj-launched-and-laid-foundation-stone-of-various-schemes-related-to-irrigation-tourism-and-flood-protection/

https://akashgyanvatika.com/irrigation-minister-maharaj-inaugurated-irrigational-plans/[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!