Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
अल्मोड़ाउत्तराखण्डसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कुमाऊँ महोत्सव में प्रतिभाग, सभी से लोक परंपराओं से जुड़ने का किया आह्वान

अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने और विस्तार के लिये युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए : रेखा आर्या

महोत्सव जैसे आयोजन होते हैं हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार साबित : रेखा आर्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 नवम्बर 2023, शुक्रवार, अल्मोड़ा। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बीती रात अल्मोड़ा में आयोजित कुमाऊँ महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जहाँ स्थानीय जनता द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।साथ ही लोकगायिका माया उपाध्याय ने अपने गीतों के माध्यम से सभी को झूमने पर मजबूर किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोक संस्कृति एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा इसे बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयासरत है, जिसके लिए काफी कार्य किये जा रहे हैं।हमारी युवा पीढ़ी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की ताकत को पहचाने तथा इसके विस्तार के लिये आगे आयें। कुमाऊँ द्वार महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत, लोकगीत, लोक नृत्य के साथ संस्कृति के विविध आयामों से परिचित कराने में मददगार होते हैं। साथ ही उन्होंने सभी से सभी से अपनी लोक परंपराओं से जुड़ने का भी आहवान किया।कहा कि आयोजनों से जहाँ उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं कल्चर को बढ़ावा मिलता है वही आयोजन स्थलों पर उत्तराखण्डी उत्पादों के स्टाल लगाकर यहाँ के उत्पादों को मार्केट के साथ ही लोगों को उनकी पहचान के बारे में जानकारियाँ मिलती है। वहीं उन्होंने उत्तराखंड लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन हेतु आयोजक समिति को साधुवाद दिया।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, मुख्य संयोजक शेखर लकचोरा, संगरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रवि रौतेला जी, गौरव पांडेय, धायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल सहित देवतुल्य जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!