Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ बीजेपी जिला कार्यालय में पीएम मोदी के आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023, पिथौरागढ़। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी के जनपद में आगमन को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी की रैली एवं जनसभा को सफल बनाने के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आव्हान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा मोदी के आगमन से जनपद का कायाकल्प होने वाला है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान से पांचवें स्थान पर है। उन्होंने कहा की मोदी विश्व के नंबर एक नेता हमारे उत्तराखंड के जनपद पिथौरागढ़ आ रहे है। उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम भी नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। मंत्री ने जी-20 की अपार सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई भी दी। मंत्री ने घर-घर जनसंपर्क अभियान के लिए भी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और जब भी वह उत्तराखंड आते है कुछ न कुछ उत्तराखंडवासियों को उपहार दे जाते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 9 साल के कार्यकाल में उन्होंने उत्तराखंड के लिए लाखों करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एक भारत श्रेष्ठ भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर नीत नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा 2025 तक उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

बैठक को बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भोर्याल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पीएम मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोग पहुँचे, इसकी पूर्ण चिंता की जाये।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, विधायक विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष दुग्ध संघ विनोद भट्ट, महामंत्री राकेश देवलाल, महामंत्री दीपक कार्की, ललित पंत, वीरेंद्र शाह गणेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!