Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी के जनपद पिथौरागढ़ आगमन के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान में जनसभा प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे मंत्री गणेश जोशी गुरुवार को अल्मोड़ा पहुँचे। जहाँ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगमी 12 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी उपस्थित रही। मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनपद में आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की भी अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं एकजुटता के साथ कार्य करने का भी आह्वान किया। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर उत्तराखंड की जनता भी उत्साहित है। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कमान संभाली है, देश को विश्व के पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा जहाँ भी महापुरुषों के कदम पड़ते हैं, वहाँ कायाकल्प हो जाता है। उन्होंने कहा निश्चित ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के बाद क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की यह जनसभा ऐतिहासिक होने जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा, ललित दौसाद, धर्मेन्द्र बिष्ट, रवि रौतेला, गोविंद पिलखवाल, लता बोहरा, सुभाष पांडेय, राजीव गुरुरानी, ललित लटवाल, लीला बोहरा, राजन जोशी, राजा ख़ान सहित बीजेपी के सभी मंडलों के मण्डल अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!