Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पेयजल आपूर्ति एवं सीवर समस्याओं के निराकरण को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए सख़्त निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मार्च 2022, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी पेयजल आपूर्ति एवं सीवर समस्याओं के निराकरण के संबंध में अपने विधानसभा कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कैबिनेट मंत्री ने मसूरी पेयजल योजना, सीवर के निर्माण कार्याे की समीक्षा तथा बढ़ती गर्मी के मध्यनजर रखते हुए पेयजल की सूचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों से चर्चा की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा मसूरी पेयजल योजना के तहत माल रोड का कार्य रात्रि में कराये जाने एव एवं कार्य हेतु पानी बन्द करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति दिये जाने तथा पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।

सम्बधित विभागीय अधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि मसूरी सीवर के टेण्डर प्रक्रिया गतिमान है। जल जीवन मिशन के तहत 17 में से 16 कार्य पूर्ण हो चुके है। पुरूकुल चन्द्रोरी योजना के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई। घटटीकाट में पेयजल की समस्या को देखते हुए टयूबवैल योजना का कार्य पूर्ण किया जाय। दून विहार, नीलकण्ठ विहार पथरियापीर, गढ़ी डाकरा, धोरण क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति तथा सीवरेज समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। अमृत योजना के तहत खुदाई कनेक्शन पूर्ण होने पर तत्काल सड़क ठीक किये जाने के निर्देश दिये गये।

बुरांसखण्डा पेयजल योजना को तत्काल प्रारम्भ किये जाने, गढ़ीकैण्ट ओवर हैण्ड टैंक का कार्य अप्रैल माह तक पूर्ण किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन कि अन्तर्गत सम्पूर्ण कार्य 3 महिने में पूरे कर लिये जाय।

इस अवसर पर बैठक में एमडी पेयजल निगम उदयराज सिंह, उत्तराखण्ड जल सस्थान एस.के. शर्मा, पेयजल निगम एस.सी. पन्त एवं अन्य पेयजल निगम तथा जल सस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!