Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

बुटीक चलाने वाली महिला को गोलियों से भूना, जान बचाने को पांच सौ मीटर तक दौड़ी; फिर भी मौत

देहरादून। सहस्त्रधारा रोड पर पैसिफिक गोल्फ सिटी के पास कार सवार बंदूकधारियों ने लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही बुटीक संचालिका की गोली मार कर हत्या कर दी। कमर और पीठ में दो गोलियां लगने के बाद भी लहूलुहान हाल में युवती करीब पांच सौ मीटर तक भागती रही और अपने बुटीक के पास आकर गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही युवती को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी श्वेता चौबे व आसपास के थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। वारदात के कारणों को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि युवती की पहचान शमरजहां (23) निवासी सहस्त्रधारा रोड के रूप में हुई है। शमर का करीब चार साल पहले पति से तलाक से हो चुका है। यहां वह राकेश गुप्ता नाम के व्यक्ति के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही थी।

रात पौने नौ बजे के करीब शमर बुटीक बंद कर अपने फ्लैट की ओर जा रही थी। पैसिफिक गोल्फ के गेट से चंद कदम आगे पहुंची ही थी कि पीछे से एक कार से आए युवकों ने उस पर फायरिंग कर दी। पहली गोली शमर के कमर में लगी तो वह चीख पड़ी। उसने पीछे मुड़कर देखा तो कार में बैठा एक युवक उसकी ओर असलहा ताने हुआ था। वह खुद को बचाने के लिए भागने लगी।

कार सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और दूसरी गोली चला दी। दूसरी गोली उसकी पीठ में जा धंसी। इसके बाद भी शमर भागती रही। करीब पांच सौ मीटर दूर तक वह लहूलुहान हाल में भागती रही और पैसिफिक गोल्फ के पास स्थित बुटीक के सामने आकर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। आसपास के लोगों को वह केवल इतना बता पाई कि उसे किसी ने गोली मारी है।

उसे खून से लथपथ देख इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से उसे मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां थोड़ी देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे पुलिस अभी आपसी रंजिश मान रही है। हमलावरों की तलाश में पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है। एसएसपी ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलू पर गौर किया जा रहा है। कार का पंजीकरण नंबर मिल गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

पंद्रह दिन पहले ही मुजफ्फरनगर से आई थी शमर

बुटीक संचालिका शमर जहां की हत्या को लेकर एक साथ कई सवाल तो उठे, मगर उनका जवाब तलाशा जाना बाकी है। दरअसल, शमर अपने दूसरे पति राकेश गुप्ता के साथ अभी पंद्रह दिन पहले ही मुजफ्फरनगर से देहरादून आई थी। ऐसे में आसपास के लोगों को उसकी और राकेश की पिछली जिंदगी के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है।

ऐसे में पुलिस मान रही है कि शमर की हत्या की वजह उसके या राकेश के बीते कल में भी छिपा हो सकता है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू पर गौर कर रही है।

शमर जहां और राकेश गुप्ता दोनों ही मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली है, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राकेश गुप्ता ने करीब एक माह पहले एक प्रापर्टी डीलर के जरिए यहां फ्लैट और दो दुकानें किराए पर लीं।

एक में बुटीक खोल दिया, जिसे शमर चलाने लगी और रेस्टोरेंट राकेश और उसके बेटे देखने लगे। बता दें कि राकेश की पहली बीवी भी उसके साथ दून आ गई थी। मंगलवार को दिन में शमर और राकेश के घर काफी लोगों का आना-जाना लगा रहा। शाम को शमर अपने बुटीक पर आ गई।

रात पौने बजे जब वह बुटीक बंद कर घर को निकली तो उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस इस बात पर भी फोकस कर रही है कि किन परिस्थितियों में राकेश और शमर ने मुजफ्फरनगर छोड़ा। इसके पीछे क्या वजह रही। कहीं वहां दोनों की किसी से कोई रंजिश तो नहीं चल रही है।

इस बात का जवाब फिलहाल अभी किसी के पास नहीं है। एसएसपी ने बताया कि घटना के समय राकेश और उसका एक बेटा रेस्टोरेंट पर थे। दोनों से पूछताछ के बाद ही आगे की कहानी पता चलेगी।

कई जगह मिला खून

शमर पहली गोली लगने के बाद सड़क पार की झाड़ी में भी छिपने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसे दूसरी गोली लग गई और वह गिर पड़ी। झाड़ी में पत्तों पर खून लगा हुआ। इसके बाद वह उठी और बुटीक की ओर भागी। यहां पूरे रास्ते खून की बूंदें टपकी मिलीं। एसएफएल की टीम ने खून लगे पत्तों और मिट्टी को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

मुजफ्फरनगर पुलिस से साधा संपर्क

एसएसपी ने बताया कि राकेश और शमर के बारे में मुजफ्फरनगर पुलिस से भी जानकारी मांगी गई है। इसके साथ शमर को तलाक देने वाले पहले पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पहले से मौजूद थे हमलावर

घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया, उससे एक बात साफ हो गई है कि हमलावर पहले से बुटीक के पास मौजूद थे। जब शमर घर से निकली तो कार लेकर उसके पीछे आ गए और हमला बोल दिया।

.30 एमएम की थी गोली

शमर लगी गोली .3 एमएम की थी। एसएसपी ने बताया कि हथियार रिवाल्वर या फिर तमंचा हो सकता है। फिलहाल आरोपितों के पकड़े जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

बुटीक-रेस्टोरेंट किया सील

पुलिस ने बुटीक और रेस्टोरेंट सील कर दिया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। एक में कार की फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने उसकी डीवीआर कब्जे में ले ही है।

दहशत में दिखे लोग

खून से लथपथ शमर को देखने वाले लोग अभी तक दहशत में है। उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा है कि अन्य क्षेत्र के मुकाबले काफी शांत रहने वाले पॉश इलाके में ऐसी घटना को अंजाम दे दिया गया।

सीडीआर भी खंगाला

एसएसपी ने शमर के मोबाइल की सीडीआर भी मंगाई है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी किन लोगों से अधिक बात होती थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!