Breaking News :
>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज
देश

पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस एमपी सुष्मिता देव की याचिका को किया खारिज

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से एक और झटका लगा है। कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव द्वारा दायर याचिका पर कोई भी आदेश देने से सुप्रीम कोर्ट ने इन्‍कार कर दिया है। पिछले दिनों सुष्मिता देव ने याचिका में सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह के खिलाफ उनके घृणास्पद भाषणों के लिए कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की थी। कांग्रेस का कहना था कि ये भाषण आचार संहिता का उल्‍लंघन है।

सुष्मिता देव ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। इस हलफनामे में कांग्रेस सांसद ने कहा था कि प्रतिवादी निर्वाचन आयोग यह बता पाने में विफल रहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा द्वारा दी गई कथित हेट स्‍पीच रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्‍ट-1951 की धारा-123A के तहत ‘भ्रष्ट आचरण’ है। दरअसल, कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने याचिका दाखिल करके सुप्रीम कोर्ट से दोनों नेताओं के खिलाफ की गई हेट स्‍पीच को लेकर दी गई शिकायतों पर बिना किसी दबाव के निर्णय लेने के लिए चुनाव आयोग को निर्देशित करने की मांग की थी। सांसद का आरोप है कि मोदी और शाह नफरत फैलाने वाले भाषण देते हैं और राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

याचिका के जरिए देव की ओर से आरोप लगाया गया था कि दोनों भाजपा नेताओं ने कई बार आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस की ओर से इस बारे में 40 शिकायतें दी गई थीं। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि चुनाव आयोग द्वारा स्पष्ट रूप से मना किए जाने के बावजूद दोनों नेताओं ने नफरत फैलाने वाले भाषण दिए और राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल किया। याचिका में आचार संहिता उल्लंघन के उदाहरण भी दिए गए हैं।

असम के सिलचर से मौजूदा कांग्रेस सांसद देव ने अपनी याचिका में कहा था कि निर्वाचन आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के उल्‍लंघन को लेकर दाखिल की गई शिकायतों को खारिज कर दिया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सुष्मिता देव से पीएम मोदी और अमित शाह को क्‍लीन चिट देने संबंधी निर्वाचन आयोग के कथित फैसलों को रिकार्ड में देने के लिए कहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!