Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

Box Office : नवाज़ुद्दीन की ठाकरे ने की शानदार शुरुआत, पहले दिन इतने करोड़

मुंबई। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे ने बॉक्स ऑफ़िस पर तगड़ी शुरुआत करते हुए पहले दिन छह करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है।

पहले दिन उम्मीद से बेहतर करने वाली ठाकरे ने छह करोड़ से ओपनिंग ली है और इसका बड़ा श्रेय महाराष्ट्र से मिला है। ठाकरे को हिंदी के साथ मराठी में भी रिलीज़ किया गया है और जैसा कि उम्मीद थी, महाराष्ट्र से ही सबसे अधिक कमाई हुई है। इस फिल्म को भी गणतंत्र दिवस के दिन की छुट्टी का फायदा मिलेगा। शिव सेना प्रमुख बाल ठाकरे के इस बायोपिक में उनकी भूमिका नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई है जबकि बाल ठाकरे की पत्नी मीना ताई का किरदार अमृता राव ने। फिल्म में सुधीर मिश्रा मस्तान के रोल में हैं। सचिन जयवंत को उद्धव ठाकरे और विशाल सुदर्शनवार को राज ठाकरे का रोल मिला है।

अभिजीत पानसे के निर्देशन में बनी ये फिल्म बाल ठाकरे के पूरे जीवन पर आधारित है , जिसमें उनकी राजनीति और तेवर को दिखाया गया है। करीब 30 करोड़ रूपये में बनी ठाकरे को पहले दिन दो से चार करोड़ रूपये के बीच की कमाई होने का अनुमान था लेकिन फिल्म उससे भी अधिक कमा गई ।

नवाज़ की पिछली फिल्मों मंटो और बाबू मोशय बंदूकबाज़ ने कुछ ख़ास नहीं किया था लेकिन टाइगर श्रॉफ के साथ आई उनकी फिल्म मुन्ना माइकल ने पहले दिन 6 करोड़ 65 लाख रूपये का कलेक्शन किया था।

इस फिल्म की पटकथा संजय राउत ने लिखी हुई है जो कि शिवसेना के नेता है, वहीं इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैl फिल्म में बालासाहेब ठाकरे कि कार्टूनिस्ट के रूप में नौकरी करने से लेकर महाराष्ट्र के सबसे पॉवरफुल नेता बनने तक का सफर इस फिल्म में दर्शाया गया है। हिंदुस्तान पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हो या बाबरी मस्जिद का विध्वंस, प्रांतीय मुद्दा हो या फिर भूमि पुत्र को नौकरी इन सारे मुद्दों पर फिल्म में प्रकाश डाला गया है। फिल्म बाल ठाकरे के जीवन को दर्शाती है कि कैसे वे शिवसेना सुप्रीमो बने।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!