Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

Box Office: 5वें दिन भी 2.0 शानदार, रजनी-अक्षय की ये फिल्म 400 करोड़ पार

मुंबई। सिर्फ़ चार दिनों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन करने वाली रजनीकांत और अक्षय कुमार की साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म ‘2.0’ ने हिंदी वर्जन के जरिये 100 करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

शंकर ने निर्देशन में बनी फिल्म 2.0 ने अपने रिलीज़ के पांचवे दिन यानि इस सोमवार को 13 करोड़ 75 लाख रूपये का कलेक्शन किया जिसके चलते फिल्म का कुल कलेक्शन अब 111 करोड़ रूपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने वर्किंग डे में 20 करोड़ 25 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी और उसके मुकाबले करीब 35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज़ की गई है, जो की फिल्म की ग्रोथ के लिए बेहद अहम् है। फिल्म को इस हफ़्ते बॉक्स ऑफ़िस पर ऐसा कोई बड़ा ख़तरा नहीं है। इस हफ़्ते केदारनाथ रिलीज़ होगी और फिल्म का बज़ इस फिल्म से डेब्यू कर रही सैफ़ अली खान की बेटी सारा को लेकर ही है।

फिल्म 2.0 इस साल की 12वीं ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ या उससे अधिक का कलेक्शन किया हैl फिल्म को ओवरसीज़ से भी अच्छा कलेक्शन मिला है। शनिवार तक के कलेक्शन के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका से फिल्म को 24 करोड़ 55 लाख रूपये का कलेक्शन मिला जबकि यू के से चार करोड़ 54 लाकह और ऑस्ट्रेलिया से चार करोड़ 87 लाख रूपये।

पाकिस्तान के दर्शकों ने भी चार दिन में 2.0 पर 3.16 करोड़ रूपये खर्च कर दिए।

फिल्म को पहले चार दोनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफ़िस से 403 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिल चुका है। इसमें से भारत ने 298 करोड़ इंडियन और 105 करोड़ ओवरसीज़ बॉक्स ऑफ़िस से मिले हैं। तमिलनाडु बॉक्स ऑफ़िस पर फिल्म को 4 दिनों में 62 करोड़ रूपये का कलेक्शन मिला है।

निर्देशक शंकर षड्मुघम की साल एक अक्टूबर 2010 को तमिल में इंथिरन नाम से एक फिल्म रिलीज़ हुई थी। हिंदी में उसका नाम रोबोट दिया गया। ये उसका दूसरा भाग है। 2.0… में रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है। रोबोट की इस कहानी में अबकि आने वाले दिनों में मोबाइल फोन की तरंगों से पक्षियों पर होने वाले ख़तरे को बताया गया है।

इस फिल्म को बनाने में 550 करोड़ रूपये का खर्च आया है। ये भारत की सबसे महंगी है। साल 2010 में 2.0 का पहला भाग हिंदी में रोबोट के रूप में रिलीज़ हुआ था जिसने हिंदी 23 करोड़ 84 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। सभी वर्जन को मिला कर ग्रॉस कलेक्शन 162 करोड़ रूपये हुआ था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!