Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

विधानसभा सत्र: कांग्रेस का सदन से वाकआउट, विधानसभा गेट के बाहर धरने पर बैठे

देहरादून । विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायकों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्‍होंने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद उन्‍होंने सदन से वाकआउट कर दिया। कांग्रेसी विधानसभा गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

बता दें कि रानीखेत के विधायक करन माहरा ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से कहासुनी भी हुई। इस बीच कांग्रेसी विधायक, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह अन्य भी धरने पर बैठ गए। उन्‍होंने पुलिस कर्मी को सस्‍पेंड करने की मांग की।

उधर, कैबिनेट ने जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नामकरण वाजपेयी के नाम पर करने का निर्णय लिया था। शीतकालीन सत्र के लिए बुधवार की कार्यसूची के अनुसार जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम परिवर्तित करने संबंधी संकल्प मुख्यमंत्री प्रस्तुत करेंगे। बुधवार को सदन में उत्तराखंड (उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950) (अनुकूलन एवं उपांतरण आदेश, 2001) (संशोधन) विधेयक 2018 और उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक पेश किए जाएंगे।

इसके अलावा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के वार्षिक प्रत्यावेदन सदन के पटल पर रखे जाएंगे। वहीं, विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति ने सत्र के लिए छह दिसंबर के कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं। इस दिन उत्तराखंड विनियोग (वर्ष 2018-19 का प्रथम अनुपूरक) विधेयक 2018 पर विचार एवं पारण भी होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!