Breaking News :
>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत
देश

भाजपा नेता अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से हुई मौत, गोला गोकर्णनाथ से पांचवीं बार दर्ज की थी जीत

लखीमपुर,लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्ण नाथ सीट से पांचवीं बार जीत दर्ज करने वाले विधायक अरविंद गिरि की मंगलवार सुबह आर्ट अटैक से मौत हो गई। खास बात यह है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ थे और लखीमपुर से लखनऊ जा रहे थे। अरविंद गिरि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे अपने गोला स्थित आवास से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। विधायक की गाड़ी अटरिया के पास पहुंची थी, तभी उनकी तबीयत अचानक खराब होने लगी।

विधायक के सीने में तेज दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने ड्राइवर को अपनी तबियत के बारे में अवगत कराया। ड्राइवर ने तत्काल किसी को जानकारी दी। लेकिन, जब तक अरविंद गिरि को अस्पताल पहुंचाया जाता तब तक उनकी सांस थम चुकी थी।  यह सूचना पूरे जिले में सनसनी की तरह फैल गई। लोगों का हुजूम विधायक निवास पहुंचने लगा। अभी  एक दिन पहले ही गोला की छोटी काशी के कारिडोर बनने को लेकर विधायक अरविंद गिरि बहुत उत्साहित दिख रहे थे। इस कार्य के लिए उन्होंने शासन-प्रशासन को भी आभार जताया था। बताया जाता है कि वह छोटी काशी के कारिडोर के सिलसिले में ही लखनऊ जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही विधायक का सफर खत्म हो गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अरविंद गिरि की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

अरविंद गिरि का राजनीतिक सफर

  • 1993 : छात्र जीवन से राजनीति में आए
  • 1994 : सपा की सदस्यता ग्रहण कर सक्रिय राजनीति की शुरुआत
  • 1995 : रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर गोला पालिकाध्यक्ष बने
  • 1996 : 13 वीं विधान सभा में सपा के टिकट पर पहली बार 49 हजार मत पाकर विधायक बने
  • 1998-1999 सदस्य, लोक लेखा समिति
  • 2000 : दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष
  • 2002 : सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने
  • 2002-2003 सदस्य, प्राक्कलन समिति
  • 2005 : सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया
  • 2007 : नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया
  • 2007 : 58 हजार मत पाकर तीसरी बार पन्द्रहवीं विधान सभा में विधायक बने
  • 2007-2009 सदस्य, अधिष्ठाता मण्डल
  • 2008 सदस्य, प्रतिनिहित विधायन समिति
  • 2007-2009 सदस्य, प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बन्धी समिति
  • मार्च, 2022: 18वीं विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी पाँचवी बार विधायक निर्वाचित हुए

संक्षिप्त परिचय

  • नाम-अरविन्‍द गिरि
  • निर्वाचन क्षेत्र – 139, गोला गोकरननाथ, लखीमपुर खीरी
  • दल – भारतीय जनता पार्टी
  • पिता का नाम- स्व0 राजेन्द्र गिरि
  • जन्‍म तिथि –30 जून, 1958
  • जन्‍म स्थान- गोला गोकरननाथ
  • धर्म- हिन्दू
  • जाति- पिछड़ी (गुसाई)
  • शिक्षा- स्नातक, बीपीएड
  • विवाह तिथि- 21 जून, 1991
  • पत्‍नी का नाम- सुधा गिरि
  • सन्तान- दो पुत्र, दो पुत्रियां
  • व्‍यवसाय- कृषि, अध्यापन समाजसेवी
  • मुख्यावास : मो0-तीर्थगोला गोकरन नाथ, जिला- लखीमपुर-खीरी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!