Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, स्कूटी सवार घायल

देहरादून। प्रेमनगर में आईएमए गेट के पास वैन व मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। कैंट पुलिस ने वैन को कब्जे में लिया है। साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया है। वहीं हादसे एक स्कूटी सवार भी वैन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसका सिनर्जी में उपचार चल रहा है।

कैंट पुलिस के अनुसार, प्रेमनगर से पंडितवाड़ी की ओर जा रही वैन ने गलत साइड लेते हुए पहले बाइक फिर स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है।

हालांकि, अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घायल की पहचान शम्मी जायसवाल पुत्र राजू जायसवाल निवासी पौंधा, प्रेमनगर के रूप में हुई है। वह किशननगर में चाय की दुकान चलाता है।

कार की टक्कर से पीआरडी जवान समेत दो घायल

पटेलनगर के जीएमएस रोड पर देर शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों उपचार के लिए श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ कर बाजार चौकी पुलिस के हवाले कर दिया।

पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्य भूषण नेगी के अनुसार कैलाश पीआरडी जवान है और परवेज मंडी समिति में कार्यरत है। देर शाम दोनों ड्यूटी से जीएमएस रोड होते हुए स्कूटी से घर जा रहे थे।

इंद्रापुरम कॉलोनी के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में परवेज के पैर में फ्रैक्चर आ गया, जबकि कैलाश का मामूली चोटें आई हैं। दोनों को 108 एंबुलेंस से इंदिरेश अस्पताल भिजवाया गया है। कार चालक सूरज निवासी ब्रह्मपुरी को हिरासत में ले लिया गया है। कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!