Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
क्राइम

बिहारशरीफ: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार; 10 लाख की सुपारी देने के एंगल से भी जांच

बिहारशरीफ। नालंदा जिले में 60 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र लाल के अपहरण और हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। 29 अक्टूबर को लापता हुए वीरेंद्र की हत्या कर शव को लखीसराय जिले में किऊल नदी के किनारे बालू में दबा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर बुधवार रात शव बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, छबिलापुर थाना क्षेत्र के बुधाई बिगहा निवासी वीरेंद्र लाल का 29 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर एक नवंबर को उनकी बहू ने छबिलापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास किया।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनसे मिली जानकारी के आधार पर तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद सभी आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र स्थित रेउटा गांव के पास किऊल नदी के किनारे से शव बरामद किया। कपड़ों के आधार पर परिजनों ने मृतक की पहचान की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपितों ने गमछे से गला घोंटकर वीरेंद्र की हत्या करने की बात स्वीकार की है। शव काफी खराब स्थिति में मिलने के कारण पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया।

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कारोबारी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू की भी पड़ताल कर रही है कि क्या पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र के किसी प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। छबिलापुर थानाध्यक्ष अनोज कुमार पाठक के मुताबिक, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.