Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
खेल-जगतताज़ा खबरें

आईपीएल पर बड़ा फैसला- आईपीएल को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया

 आकाश ज्ञान वाटिका। मंगलवार, २४ मार्च, २०२०, देहरादून। आज, मंगलवार 24 मार्च भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ और इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल की टीमों के मालिकों के बीच एक कॉन्फ्रेंस कॉल होनी थी। इस कॉन्फ्रेंस कॉल में कोरोना वायरस के नियंत्रण और फिर आइपीएल 2020 के शुरू करने को लेकर बोर्ड और आइपीएल टीमों के बीच बात होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस की महामारी के चलते और स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से कॉन्फ्रेंस कॉल को स्थगित कर दिया गया है जो अब इस सप्ताह के आखिर में हो सकती है।

बीसीसीआइ के अधिकारी ने आइएएनएस से बात करते हुए कहा है, “जो कॉन्फ्रेंस कॉल कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को लेकर होनी थी उसे एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। हम जो कॉल सभी फ्रेंचाइजियों को करने वाले थे उसे अब इस सप्ताह के अंत में करेंगे। तब तक बोर्ड इस सप्ताह हालातों पर नज़र बनाए रखेगा औक फिर आइपीएल 2020 को लेकर टीमों के मालिकों से बात करेगा। हालांकि, इस दौरान सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ हमारा समन्वय बना रहेगा।”

बोर्ड के अधिकारी ने कहा है, “व्यक्तिगत क्षमता में कॉल लेने का कोई सवाल ही नहीं है, यह सिर्फ इस स्थिति का जायजा लेने का मामला है कि सरकार महामारी से लड़ने की पूरी कोशिश कर रही है और अब उसने देश भर में तालाबंदी का भी आदेश दिया है।” इससे पहले सोमवार को बीसीसीआइ के अधिकारी ने कहा था कि ये अनुमान लगाना सही नहीं है कि आइपीएल कब से शुरू होगा। हालांकि अधिकारी ने ये भी कहा था कि अगर स्थिति नियंत्रण में हुई और आइपीएल का पहला मैच मई के पहले सप्ताह में शुरू होता है तो फिर आइपीएल को पूरा आयोजित किया जा सकता है, लेकिन डबल हैडर मैच ज्यादा होंगे और इसे सिर्फ एक स्टेट में आयोजित कराया जाना चाहिए।

बीसीसीआइ और आइपीएल टीमों की कॉन्फ्रेंस कॉल कैंसिल होने के बाद एक बात तो साफ हो गई है कि आइपीएल 2020 की शुरुआत कम से कम 15 अप्रैल से तो शुरू नहीं होगी, क्योंकि खेल मंत्री किरण रिजिजू पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि 15 अप्रैल को नई एडवाइजरी जारी होगी और उस समय पता चलेगा कि देश के हित में क्या सही है और क्या फैसले लिए जाने चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!