Breaking News :
>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
खेल-जगत

भुवनेश्वर कुमार वनडे सीरीज से हुए बाहर,गेंदबाज को मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले झटका लगा है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। भुवनेश्वर को टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में चोट लगी थी। शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की आधिकारिक जानकारी दी। भुवी की जगह मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है।

लंबे वक्त के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर से टीम से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह बीसीसीआई ने शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किए जाने की घोषणा की।

बीसीसीआई ने दी चोट की जानकारी

शनिवार को बीसीसीआई ने भुवी की चोट को लेकर जानकारी दी और बताया कि वह फिलहाल मैच फिट नहीं हैं। बीसीसीआई ने बताया, ‘भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में खेले गए सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में चोटिल हो गए थे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के दौरान उनको कमर की दाईं तरफ दर्द की शिकायत हुई थी। मेडिकल जांच में पाया गया है कि उनके हर्निया के लक्षण दोबारा से उभर आए हैं। भुवी की जगह वनडे सीरीज के लिए शार्दुल वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।

भुवी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में वापसी की थी। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। तीन मैच खेलने वाले भुवी ने महज 2 विकेट ही हासिल किए थे। ये दोनों ही विकेट उनके आखिरी मुकाबले में मिले थे।

शार्दुल के साथ जुड़ चुका है विवाद

वनडे मुकाबले में शार्दुल सचिन तेंदुलकर के नंबर वाली जर्सी पहनकर खेलने उतरे थे। इसके बाद उनकी जर्सी को लेकर काफी विवाद हुआ था। फैंस का कहना था कि सचिन जैसे दिग्गज और विश्व क्रिकेट में इतना कीर्तिमान बनाने वाले खिलाड़ी की जर्सी किसी युवा को कैसे दी जा सकती है। बाद में बीसीसीआई ने सचिन की जर्सी नंबर 10 को भी रिटायर करने का फैसला लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!