Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
देश

बंगाल सरकार करवाएगी सरकारी स्कूलों में डाइनिंग हॉल का निर्माण

अल्पसंख्यक छात्रों वाले सरकारी स्कूलों में डाइनिंग हॉल का निर्माण करवाएगी बंगाल सरकार kolkata News

पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल सरकारी स्‍कूलों में अल्‍पसंख्‍यक छात्र-छात्राओं के लिए अलग से डायनिंग हॉल बनाया जाएगा। राज्‍य सरकार ने ऐसे स्‍कूलों की सूची मांगी है।

कोलकाता,अल्पसंख्यक छात्रों वाले सरकारी स्कूलों में डाइनिंग हॉल का निर्माण करवाएगी बंगाल सरकार। पश्चिम बंगाल सरकार 70 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक छात्रों वाले सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के नाम मांग है, ताकि स्कूलों में मिड-डे मील के लिए डाइनिंग हॉल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा सके।

जानकारी हो पश्चिम बंगाल सरकार ने स्‍कूलों को निर्देश दिया है कि वे मुस्लिम स्‍टूडेंट्स के लिए अलग से मिड-डे मील हॉल रिजर्व करें। यह आदेश राज्‍य के उन सरकारी स्‍कूलों पर लागू होगा जहां पर 70 फीसदी या उससे ज्‍यादा मुस्लिम छात्र हैं। भाजपा ने राज्‍य सरकार के इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है और मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिला मैजिस्‍ट्रेट की ओर से जारी आदेश में उन सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्‍त स्‍कूलों का नाम मांगा है जहां पर 70 फीसदी से ज्‍यादा अल्‍पसंख्‍यक बच्‍चे पढ़ते हैं। इन सरकारी स्‍कूलों में अल्‍पसंख्‍यक बच्‍चों के लिए अलग से मिड-डे मील डायनिंग हॉल बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्‍ताव बनाकर भेजने को कहा गया है।

जानकारी हो कि पश्चिम बंगाल सरकार ने यह आदेश ऐसे समय पर जारी किया है जब टीएमसी और मुख्‍य विपक्षी पार्टी भाजपा के बीच राजनीतिक तनाव चरम पर है। भाजपा ममता सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाती रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद राज्‍य में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं और उसमें दोनों ही दलों के कई कार्यकर्ता मारे गए हैं। भाजपा और टीएमसी ने इन हत्‍याओं के लिए एक-दूसरे को जिम्‍मेदार ठहराया है। सत्‍तारूढ़ टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल भाटपारा में हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को जाने वाला है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!