Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्ड

डीआरडीओ वैज्ञानिक के घर पर एटीएस ने मारा छापा, लैपटॉप किया जब्त

रुड़की: महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोमवार को रुड़की-देहरादून रोड पर डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) के वैज्ञानिक के घर छापा मारा है। टीम ने वैज्ञानिक के घर की आधे घंटे तक तलाशी ली और उसका लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया। वैज्ञानिक पर ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंसी को भेजने के आरोप हैं। इधर, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि केंद्रीय इंटेलीजेंस और एटीएस से संपर्क साधा जा रहा है। आरोपित की स्थानीय गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

उप्र और महाराष्ट्र एटीएस ने नागपुर में डीआरडीओ के वैज्ञानिक निशांत अग्रवाल निवासी बीएसएम चौक रुड़की को गिरफ्तार किया। इसके बाद एक टीम सोमवार को दोपहर बाद रुड़की पहुंची और वैज्ञानिक के घर पर छापेमारी की। परिजनों ने जब कार्रवाई की बाबत जानकारी मांगी तो पता चला कि निशांत अग्रवाल को नागपुर में गिरफ्तार किया गया है। टीम ने परिजनों को बताया कि निशांत अग्रवाल पर मिसाइल से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंसी को बेचने के आरोप हैं। यह सुनकर परिजन भी सकते में आ गए। कार्रवाई को देख कॉलोनी के लोग भी वैज्ञानिक के घर के बाहर जमा हो गए। बताते चलें कि वैज्ञानिक के पिता डॉक्टर पीके अग्रवाल सिविल अस्पताल रुड़की में संविदा चिकित्सक के रूप में कार्यरत रहे हैं। वह भी सूचना के बाद सदमे में हैं। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पता चला है कि निशांत अग्रवाल पर मिसाइल से जुड़ी सूचनाएं पाकिस्तानी एजेंसी को भेजने के आरोप हैं।

अप्रैल में हुई थी शादी

निशांत अग्रवाल होनहार छात्र रहा है। वह शहर के प्रतिष्ठित स्कूल सेंट ग्रेबियल्स का टॉपर रहा है। निशांत अग्रवाल के चाचा आशु अग्रवाल ने बताया कि वह बेहद गंभीर और मेहनती है। करीब पांच साल पहले उसने एनआइटी कुरुक्षेत्र से पढ़ाई की है। इसके बाद उसने आइआइटी रुड़की से इंटर्नशिप की। बाद में उसकी डीआरडीओ में नौकरी लग गई थी। इस साल अप्रैल में उसकी शादी हुई थी। इसके बाद से वह घर नहीं आया था।

सहमा हुआ है परिवार

निशांत के गिरफ्तार होने के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है। रुड़की में ही जॉब करने वाले डॉक्टर पीके अग्रवाल के छोटे भाई आशू ने बताया कि डॉक्टर पीके अग्रवाल घटना के बाद से परेशान हैं। परिवार को इस बात पर यकीन नहीं आ रहा है। निशांत की बहन दिल्ली में एमटेक कर रही है। देर शाम जब मीडिया घर के बाहर पहुंची तो अंदर से रोने की आवाज आ रही थी।

यंग साइंटिस्ट का मिल चुका है अवार्ड

चार साल से डीआरडीओ में बतौर सिस्टम इंजीनियर तैनात निशांत अग्रवाल को 2017-18 में यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

हनी ट्रैप का तो नहीं हुए शिकार

वैज्ञानिक के फेसबुक अकाउंट पर पाकिस्तान की महिलाओं से उसकी दोस्ती के प्रमाण भी मिले हैं। शुरूआती पड़ताल में यह भी पता चला है कि निशांत अग्रवाल फेसबुक के जरिए पाकिस्तान के हनीट्रैप में फंसकर देश की गोपनीय सूचना दे रहा था।

एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके का कहना है कि एटीएस के नागपुर से इंजीनियर के गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है। वह रुड़की का रहने वाला है। एटीएस की टीम हरिद्वार आने पर उन्हें जिस सहयोग की आवश्यकता होगी, दिया जाएगा। पुलिस अपने स्तर से अलर्ट है।

वैज्ञानिक पकड़े जाने के बाद फिर सुर्खियों में रुड़की

रुड़की के वैज्ञानिक के नागपुर में गिरफ्तार होने के बाद एक बार फिर से रुड़की शहर सुर्खियों में आ गया है। दो साल पहले भी दिल्ली की स्पेशल टीम ने आइबी की मदद से रुड़की से आइएस के चार संदिग्ध आतंकी पकड़े थे। यह सभी लंढौरा के रहने वाले थे। जनवरी 2016 में अद्र्धकुंभ के दौरान दिल्ली की स्पेशल टीम ने आइबी के साथ मिलकर रुड़की से आइएस संगठन से जुड़े चार संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए थे। यह सभी अद्र्धकुंभ को दहलाने की तैयारी कर रहे थे। इनके कब्जे से माचिस की तिल्ली में प्रयुक्त होने वाला बारूद बरामद किया गया था। साथ ही जौरासी गांव के जिस ट््यूबवेल की छत पर इन्होंने धमाके की रिहर्सल की थी। वहां से भी टीम ने जले हुए बारूद को बरामद किया था। पकड़े गए संदिग्धों में से एक ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा था। वहीं वैज्ञानिक के गोपनीय सूचनाएं लीक करने के बाद से रुड़की सुर्खियों में आ गया है।

निशांत के संपर्की भी राडार पर

पुलिस अब इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि शहर में कौन-कौन लोग निशांत अग्रवाल के संपर्क में थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निशांत के लैपटॉप में कुछ अहम जानकारी एटीएस को मिली है। इसके अलावा मोबाइल में भी कई नंबर होने की जानकारी मिल रही है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि आइआइटी से इंटर्नशिप करने के दौरान उसके संपर्क में रहने वाले छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!