Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

गृहमंत्री अमित शाह ने वाराणसी में आयोजित काशी-तमिल संगमम् के समापन समारोह में दिया एक ‘भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 दिसम्बर 2022, शनिवार, वाराणसी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आजादी के बाद एक समय ऐसा आया, जब देश की सांस्कृतिक एकता में जहर घोलने का प्रयास किया गया। समय आ गया है एक भारत-श्रेष्ठ भारत की रचना करने का और ऐसा भारत की सांस्कृतिक एकता से ही संभव है। उन्होंने उत्तर और दक्षिण भारत को करीब लाने के लिए एक माह तक चले काशी-तमिल संगमम् के समापन समारोह में यह बात कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक माह में तमिलनाडु से अलग-अलग समूहों में आकर लोगों ने न केवल विश्व की दो प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृति को जाना, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की कल्पना को मूर्त रूप होते हुए भी देखा है।

देश की भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का सफल प्रयास

BHU के एंफीथिएटर मैदान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि लंबे समय से देश की संस्कृतियों को जोड़ने का प्रयास नहीं हुआ था। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी-तमिल संगमम् के माध्यम से सदियों बाद यह प्रयास किया है। यह प्रयास आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था, लेकिन वर्षों तक तक नहीं हुआ। देश की भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का उनका यह प्रयास सफल सिद्ध होगा। गुलामी के लंबे काल खंड में हमारी संस्कृति व विरासत को मलिन करने का प्रयास किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता के अमृतकाल में सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काम किया है। उनकी कल्पना काशी-तमिल संगमम् की पूर्णाहुति होने जा रही है, मगर यह पूर्णाहुति नहीं प्रारंभ है। तमिलनाडु और काशी की महान संस्कृति, कला, दर्शन, ज्ञान के मिलन की शुरुआत है। तमिलनाडु से आए भाई-बहन काशी से गंगाजल ले जाकर रामेश्वरम में अभिषेक करें और जब आएं तो वहां की मिट्टी गंगा की रेत में मिलाएं। इस अवसर पर उन्होंने दो पुस्तकों मोदी @ 20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी और आंबेडकर एवं मोदी: सुधारक का विचार, परफार्मर का काम के तमिल अनुवाद का विमोचन भी किया।

तमिल संगमम् के लिए काशी को चुनना उप्र के लिए बड़ी बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि काशी-तमिल संगमम् के लिए काशी को चुना जाना उप्र के लिए बड़ी बात है। इसने काशी में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर दिया। आयोजन में काशीवासियों ने जिस तरह सहभागिता की, वह प्रशंसनीय है। उप्र भारत की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है तो तमिलनाडु भी कला, संस्कृति और ज्ञान की प्राचीनतम परंपराओं का नेतृत्वकर्ता है। तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक समूहों में आए लोगों ने सभ्यता एवं संस्कृति की दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी की परिकल्पना एक भारत-श्रेष्ठ भारत को देखा और आत्मसात किया।

यह संगमम् दो प्राचीनतम सभ्यताओं को करीब लाएगा : धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि इस आयोजन में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए। लाखों लोग डिजिटल माध्यम से जुड़े। यह संगमम् दो प्राचीनतम सभ्यताओं को करीब लाएगा और कला, संस्कृति के विकास में सहायक होगा। समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आर. नारायण रवि, पर्यटन, संस्कृति मंत्री गंगापुरम किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री डा. लोगनाथन मुरुगन, भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चमू कृष्ण शास्त्री, बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन, आइआइटी मद्रास के निदेशक वी. कामकोटि भी उपस्थित थे।

तमिलनाडु से आए समूहों ने काशी के अलावा प्रयागराज और अयोध्या का भी किया भ्रमण

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 नवंबर 2022 को ‘काशी-तमिल संगमम्’ का शुभारंभ किया था। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत की गई पहल है। शिक्षा के दो प्रमुख केंद्रों आइआइची मद्रास और बीएचयू ने मिलकर आयोजन की रूपरेखा तैयार की। शिक्षा मंत्रालय ने नोडल एजेंसी के रूप में कार्य किया। तमिलनाडु के शास्त्रीय व लोक कलाकारों, साहित्यकारों, उद्यमियों, किसानों, धर्मगुरुओं, खिलाड़ियों आदि के समूहों ने ‘काशी तमिल संगमम्’ में भाग लिया। इस प्रकार ढाई हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। तमिलनाडु से आए समूहों ने काशी के अलावा प्रयागराज और अयोध्या का भी भ्रमण किया। उत्तर और दक्षिण के लोगों के बीच शिक्षा, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल के क्षेत्र के कार्यक्रमों के अलावा फिल्म, हथकरघा और हस्तशिल्प आदि की प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!