Breaking News :
>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट
ताज़ा खबरेंदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बयान : ‘अगर आरोपी भागने की कोशिश करे तो एनकाउंटर का ‘पैटर्न’ अपनाए पुलिस’

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पद संभालने के बाद से असम में सिलसिलेवार मुठभेड़ों को सही ठहराते हुए सोमवार को जोर देकर कहा कि अगर अपराधियों ने हिरासत से भागने का प्रयास किया या पुलिस से हथियार छीनने की कोशिश की तो उन पर गोली चलाना पैटर्न होना चाहिए।

हाल ही में हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे अपराधियों के संग पुलिस मुठभेड़ों की बढ़ती संख्या ने असम में राजनीतिक कोहराम मचा दिया है।

सरमा ने असम के सभी पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों (ओसी) के साथ पहली बार आमने-सामने की बैठक में कहा कि कोई अगर पुलिस का हथियार लेकर भागना चाहता है जो दुष्कर्म का आरोपी हो, पुलिस को उसकी छाती पर गोली मारने की जरूरत नही है, लेकिन उसके पैरों पर गोली मार सकते हैं। यह तो कानून भी कहता है तो उसमें असम पुलिस को डरने की जरूरत नही है।

उन्होंने कहा, ‘किसी ने मुझसे पूछा कि क्या राज्य में शूटिंग की घटनाएं एक पैटर्न बन रही हैं, तो मैंने जवाब दिया कि (शूटिंग) पैटर्न होना चाहिए अगर इसमें एक अपराधी पुलिस हिरासत से बचने की कोशिश कर रहा है।’ सरमा ने कहा कि कानून ने पुलिस को आरोपी या अपराधियों पर गोली चलाने की अनुमति दी है यदि वे पहले गोली चलाते हैं या भागने की कोशिश करते हैं।

सीएम ने कहा, कानून ने हमें जो करने की अनुमति दी है, उसे करने से पहले हमें अपनी अंतरात्मा को स्पष्ट रखना चाहिए कि हमारा काम लोगों की भलाई के लिए है न कि हमारे अपने हित के लिए। उन्होंने कहा कि एक सामान्य प्रक्रिया के तहत, एक आरोपी को चार्जशीट किया जाएगा और दोषी ठहराया जाएगा, लेकिन अगर कोई भागने की कोशिश करता है, तो हम जीरो टॉलरेंस का रुख अपनाएंगे।

उन्होंने बाद में संवाददाताओं से कहा, ‘पुलिस के पास मुठभेड़ों का कोई अधिकार नहीं है। लोकतंत्र में अपराध का मुकाबला कानून से होता है, मुठभेड़ से नहीं। ऐसा तभी होता है जब कोई अन्य साधन न हो। राज्य में मई से अब तक कम से कम 12 संदिग्ध उग्रवादियों और अपराधियों को मार गिराया गया है, क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश की थी, जबकि दुष्कर्म के आरोपी और पशु तस्कर सहित कई अन्य घायल हो गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!