Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

भारतीय सेना के उत्तरी व पूर्वी सैन्य कमान को मिले दो नए मुखिया

उत्तरी व पूर्वी कमान संभालते ही नये कमांडर इन चीफ ने सेना प्रमुख के साथ चीन और पाकिस्तान को घेरने के लिए रणनीति बनानी शुरु की

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 फ़रवरी 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। भारतीय सेना के उत्तरी व पूर्वी सैन्य कमान को दो नए मुखिया मिल गए हैं। उत्तरी व पूर्वी कमान संभालते ही नये कमांडर इन चीफ ने सेना प्रमुख के साथ चीन और पाकिस्तान को घेरने के लिए रणनीति बनानी शुरु कर दी है। दरअसल, सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, उत्तरी व पूर्वी सैन्य कमान के नये कमांडर इन चीफ के साथ पाकिस्तान और चीन की सीमा की स्थिति को लेकर बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही में उप-सेना प्रमुख का पदभार संभालने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के रूप में पहली बार इस बैठक में शिरकत की है।

सेना के अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया, यह समीक्षा बैठक भारत-चीन व भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया बदलाव के मद्देनजर आयोजित की जा रही है। इस बैठक में उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी मौजूद हैं। दोनों ही नये कमांडर ने 1 फरवरी को कमांडर के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

दरअसल, भारत और चीन के बीच लगभग दो वर्षों से सैन्य गतिरोध चल रहा है, और इस मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, सेना किसी भी स्थिति के लिए तैयार है, और हाल ही में सेना प्रमुख ने स्पष्ट रूप से कहा था कि, युद्ध की स्थिति में भारत विजयी होगा। सेना के शीर्ष अधिकारी आज बैठक में सैन्य सचिव की शाखा से जुड़े मुद्दों पर भी विचार करेंगे।

बता दें कि, उपेंद्र द्विवेदी ने लेफ्टिनेंट जनरल वाइके जोशी की जगह ली है, जो सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। वहीं आरपी कलिता ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे की जगह पदभार संभाला है। पूर्वी सेना कमान के प्रमुख रहे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती के स्थान पर भारतीय सेना के नए उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला है। लेफ्टिनेंट जनरल पांडे नई भूमिका संभालने से पहले पूर्वी सेना कमांडर के रूप में कार्यरत थे।

पूर्वी कमान का मुख्यालय कोलकाता में ही है। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता को पूर्वी सेना कमान का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। यह कमान सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सेक्टरों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) की रखवाली करती है, इसका मुख्यालय कोलकाता में ही है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आपरेशन पराक्रम के दौरान नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ एक इंजीनियर रेजिमेंट की कमान संभाली थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!