Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

इरफान खान की एक और फिल्म रिलीज होना बाकी – यह इंटरनेशनल फिल्म काफी पहले हो चुकी थी शूट

आकाश ज्ञान वाटिका, २ मई २०२०, शनिवार। बॉलीवुड एक्टर इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी फिल्में हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं और अब बताया जा रहा है कि उनकी एक और फिल्म रिलीज होना बाकी है, जिसकी इरफान खान बहुत पहले ही शूटिंग कर चुके थे। जी हां, माना जा रहा है कि साल के अंत तक यह फिल्मी रिलीज हो सकती है, जिसका नाम है मंत्रा – सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन (Mantra – Songs of scorpions)।

फिल्म राजस्थान की एक महिला सिंगर पर आधारित

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, इरफान खान का ये इंटरनेशनल प्रोजेक्ट अभी रिलीज होना बाकी है और यह फिल्म राजस्थान की एक महिला सिंगर पर आधारित पर है। बता दें कि इरफान खुद राजस्थान के रहने वाले थे और अंग्रेजी मीडियम में भी उन्होंने एक राजस्थानी व्यापारी का किरदार निभाया था। यह इंटरनेशनल फिल्म काफी पहले शूट हो चुकी थी और कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई भी जा चुकी है, लेकिन भारत में अभी भी रिलीज होना बाकी है।

फिल्म प्रोजेक्ट करीब 5 साल पुराना

बताया जा रहा है कि फिल्म एक ऐसी गायिका की है, जो अपने गाने से लोगों को ठीक कर देती है। फिर उसे उसकी जिंदगी बर्बाद करने वाले शख्स की याद आती है और वह उस शख्स की तलाश में निकल पड़ती है। इसलिए ताकि उस आदमी को तलाश कर वो खुद को ठीक कर सके। वहीं, इरफान के किरदार को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है और यह फिल्म प्रोजेक्ट करीब 5 साल पुराना है।

रिपोर्ट्स के अनुसारस फिल्म की शूटिंग 2015 में ही शुरू हो गई थी, जिसके बाद फिल्म को कई 2017 में कई फिल्म समारोह में दिखाया भी गया था। अब खबरें हैं कि फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज भी किया जा सकता है, हालांकि फिल्म रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अनूप सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वहीदा रहमान भी दिखाई दे सकती हैं। बता दें कि इरफान खान का बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!