Breaking News :
>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

यूपी की सीमाएं रहेगी सील, बिना अनुमति के नहीं हो पायेगा किसी का प्रवेश

आकाश ज्ञान वाटिका, २ मई २०२०, शनिवार।  लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाए जाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कहीं से भी कोई बिना अनुमति के प्रवेश न कर सके। सीएम योगी के सीमाओं को सील कर कड़ी निगरानी कराए जाने के निर्देशों के बाद पड़ोसी राज्यों की सीमाओं से जुड़े जिलों की पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे प्रदेशों से छिपकर आए लोगों के बारे में पता लगाने और उन्हें क्वारंटाइन कराए जाने के निर्देश भी दिए हैं। ऐसे लोगों के कोरोना कैरियर होने की संभावना है। इनकी खोजबीन के लिए सोशल सर्विलांस की मदद लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के प्रदेश में प्रवेश न कर सके।

मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के जरिए ग्राम प्रधानों व शहरों में पार्षदों से संवाद कर यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि कोई भी चोरी-छिपे न आए और ऐसे संदिग्ध लोगों के बारे में समय से जानकारी भी मिल सके। वहीं दूसरे राज्यों से कामगारों व अन्य फंसे हुए लोगों को लाने की कसरत में पुलिस की भूमिका भी बढ़ गई है। लॉकडाउन का और कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। खासकर हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पुलिस को पूरी मुस्तैदी बरतने को कहा गया है।

मेडिकल इंफेक्शन रोकने पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए चिकित्साकर्मियों के संक्रमण को रोकने पर जोर दिया। उन्होंने हॉटस्पॉट और क्वारंटाइन सेंटर पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम को भी आवश्यक सुरक्षा उपकरण मुहैया कराने और मेडिकल प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया जाए और एक मोबाइल एप भी विकसित किया जाए। पुलिस लाइन और थानों को भी सैनिटाइज किया जाए।

पुलिसकर्मियों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

यूपी में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 32 हो गई हैं। कानपुर नगर, वाराणसी, फीरोजाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद व आगरा में अब तक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आगरा के पुलिसकर्मियों की संख्या अब तीन हो गई है। पुलिस में बढ़ते खतरे को देखते हुए फ्रंटलाइन की चुनौतीपूूर्ण ड्यूटियां कर रहे पुलिसकर्मियों को मास्टर ट्रेनर के जरिए खुद को सुरिक्षत रखने का प्रिशक्षण भी दिलाया जाए। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ पर्यवेक्षण अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी है।

मंडियों में संक्रमण बचाव नियम तोड़ा, 90 के खिलाफ एफआईआर

लॉकडाउन के दौरान मंडियों में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय पालन न करने पर कुल 90 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 183 लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए गए हैं। निदेशक मंडी परिषद जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश की कुल 251 मंडियों के जरिए लॉकडाउन की अवधि में फल-सब्जी व खाद्यान्न आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं संचालित है। करीब एक माह में मंडियों में बचाव नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की गई है। कुल 90 लोगों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें अलीगढ़ संभाग में 30 और मुरादाबाद में 20 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई। इसके अलावा कुल 183 लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किए गए। इसी क्रम में 481 लाइसेंसधारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंडी नियमों का उल्लंघन करने पर 20,60,544 रुपये अर्थदंड वसूला गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!