Breaking News :
>>फिर दिखा रजनीकांत का जलवा, ‘जेलर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज>>यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर गंभीर आरोप, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत पर FIR दर्ज>>कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल>>जूडियो का जलवा, 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा छुआ, ट्रेंट के कारोबार में जोरदार उछाल>>डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा>>हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला, छोड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी>>लखनऊ एयरपोर्ट पर लेबर कॉलोनी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, दो लोग झुलसे>>प्रशिक्षण तक सीमित नहीं, युवाओं को रोजगार से जोड़ें अधिकारी: डीएम>>जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र>>सीएम हेल्पलाइन की डीएम ने की समीक्षा, 92 लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश>>33 समस्याओं में 13 का मौके पर निस्तारण, सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की भी समीक्षा>>आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन>>जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>सुवाखोली में सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषक रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कृषि मंत्री गणेश जोशी>>यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP का बड़ा दांव, 8 नामों का किया ऐलान>>जनता दरबार में पहुंचे 22 जनप्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>यमन में फिर भड़का गृहयुद्ध, तुर्बाह पर हूतियों का कब्जा, अब ताइज पर मंडरा रहा बड़ा खतरा>>गोवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखण्ड गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक>>दिल की बीमारी से बचाव के लिए लाइफस्टाइल पर दें ध्यान, तंबाकू-मोटापा और कोलेस्ट्रॉल को लेकर रहें सतर्क
ताज़ा खबरेंदेश

पिछले 24 घंटों में 2293 नए मामले सामने आए, मरने वालों का आंकड़ा 1218 तक पहुँचा

आकाश ज्ञान वाटिका, २ मई २०२०, शनिवार। देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 37 हज़ार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, वहीं कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 1200 से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक शनिवार(2 मई) सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के 37,336 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 26.167 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं 9950 लोग इससे ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1218 तक पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश भर में कुल 2293 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश के अलग-अलग कोनों में कोरोना वायरस के कारण 71 लोगों की मौत भी सामने आई है। यह एक दिन में आए नए मामलों की सर्वाधिक संख्या है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर है। राज्य में कोरोना वायरस के अब तक 11,506 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1879 मरीज इससे ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 485 लोगों की मौत भी सामने आई है।दूसरे नंबर पर गुजरात में कुल 4721 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 735 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं राज्य में कोरोना वायरस के कारण 236 लोगों की मौत हो चुकी है।तीसरे नंबर पर दिल्ली में कोरोना के अब तक 3,738 मरीज सामने आ चुके हैं, जिनमें से  1167 ठीक हो चुके हैं, राज्य में मौत का आंकड़ा 61 तक पहुंच गया है।

इसके बाद मध्य प्रदेश में कुल 2719 मामले सामने आए हैं। इसमें से 524 मरीज ठीक हो चुके है। एमपी में कोरोना वायरस के कारण 145 लोगों की मौत हो चुकी है।महाराष्ट्र, गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!