Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

29 अगस्त को किया जायेगा ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ का आयोजन, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अगस्त 2022, शनिवार, रूद्रपुर। ’’हाॅकी के जादूगर’’ मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ का आयोजित किया जा रहा है। जनपद में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों के आयोजन हेतु जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 29 अगस्त को जनपद के प्रत्येक ब्लाक स्तर पर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन से पूर्व प्रत्येक ब्लाक स्तर पर सभी तैयारिया समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर एथलेटिक्स, फुटबाॅल, कबड्डी, खो-खो एवं बैडमिंटन में से किसी एक खेल विद्या का आयोजन किया जाए। उन्होने कहा कि खेल प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को यह भी बताया जाए कि खेल से भी भविष्य संवारा जा सकता है। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश देते हुये कहा कि हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के जीवनी के बारे भी बच्चों को बताया जाये ताकि बच्चें उनके जीवनी से भी प्रेरणा लेकर अपना भविष्य संवार सकें। उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि खेल प्रतियोगिता का आयोजन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिये कि खेल प्रतियोगिता हेतु अपने स्तर से कोच व निर्णायक मण्डल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलों का माहौल सृजित करने एवं खेलों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, जिला क्रीडा अधिकारी अखतर अली, खण्ड शिक्षा अधिकारी भाष्करानन्द पाण्डे, डाॅ. राजेन्द्र सिंह, आरएस नेगी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वजाहत खाॅ, इमरान खान, व्यायाम प्रशिक्षक एचएस भण्डारी, व्यायाम शिक्षक त्रिलोचन जोशी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!